Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
मनोरंजन

शाह रुख़ से यूज़र ने पूछा- कश्मीर मुद्दे पर क्यों नहीं बोलते, किंग ख़ान ने कर दिया ला-जवाब

मुंबई। शाह रुख़ ख़ान जितने कामयाब सितारे हैं, उतने ही वाकपटु भी हैं। उन्हें सुनने वाले भी अक्सर उनके इस हुनर के कायल रहते हैं। प्लेटफॉर्म कोई भी हो, किंग ख़ान अपनी वाकपटुता से असहज सवालों पर भी जवाब के चौके-छक्के लगा देते हैं। ताज़ा मामला ट्विटर का है। बुधवार को ट्विटर पर #AskSRK सत्र के दौरान फॉलोअर्स ने किंग ख़ान से तमाम सवाल किये, जिनके शाह रुख़ ने जवाब दिये। मगर, एक यूज़र ने शाह रुख़ से विवादित सवाल पूछ लिया।

दक्षिण भारत से संबंध रखने वाले Wenay Aradhya नाम के ट्विटर हैंडल से पूछा गया- आप कश्मीर दंगों, बंगाल दंगों, रोहिंग्याओं और बंगलादेशियों के अवैध सेटलमेंट और दक्षिण भारत में धर्मांतरण की गतिविधियों पर आप अपने विचार क्यों नहीं रखते?

ज़ाहिर है कि यह ऐसा सवाल नहीं है, जिसका जवाब चंद शब्दों में दिया जा सके। देश और समाज के ये बेहद ज्वलंत मुद्दे हैं, जिनके बारे में बोलने से पहले बहुत कुछ सोचना-समझना पड़ता है। ख़ासकर, जब आप सेलेब्रिटी हों और आपकी ज़ुबां से निकले एक-एक लफ़्ज़ की अहमियत हो। किंग ख़ान ने इस तीखे सवाल का जवाब तो दिया, मगर अपने चिर-परिचित अंदाज़ में। शाह रुख़ ने लिखा- मैं आपके सवाल का जवाब तो दे देता, लेकिन मैं नहीं जानता कि आप मेरे जवाब के लिये उपयुक्त या लायक हैं।

 आपको याद होगा, 2015 में शाह रुख़ ख़ान असहनशीलता पर दिये गये अपने बयान की वजह से विवादों में फंसे थे। इस मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि इसका असर किंग ख़ान की फ़िल्मों पर पड़ा। शाह रुख़ की फ़िल्मों के बहिष्कार की मुहिम सोशल मीडिया में चलाई जाने लगी। 2015 के अंत में रिलीज़ हुई दिलवाले और 2016 के मध्य में आयी फैन की रिलीज़ तक इस बयान का असर दिखा। पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा को भी रोहिंग्या मुसलमानों के पक्ष में बोलने पर ट्रोल किया गया था। प्रियंका ने यूनिसेफ की एंबेस्डर के तौर पर रोहिंग्या मुस्लिमों के शरणार्थी कैंप का दौरा किया था और उनकी बदहाली को हाइलाइट करते हुए मदद की अपील की थी।

बहरहाल, इसी सेशन में कुछ यूज़र्स ने हल्के-फुल्के और मज़ेदार कमेंट लिखे। एक यूज़र ने कमेंट किया कि उसने सपने में देखा है, शाह रुख़ चौथी बार पिता बने हैं, जिसके जवाब में शाह रुख़ ने लिखा- ओह माय गॉड। अबराम के कपड़े संभालकर रखने होंगे। अगर आपका सपना सच हो गया तो काम आ जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!