Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के चमोली में फटा बादल, आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत

देहरादून: उत्तराखंड में एकबार फिर मौसम ने अपने तेवर बदल लिए हैं। चमोली जिले के चांई गांव में बादल फटने से गोशाला में बंधे कर्इ मवेशियों के मरने की खबर है। घरों के आसपास मलबा भी एकत्र हो गया है, जबकि सड़क, खेतों और पैदल मार्ग को भारी क्षति पहुंची है। गनीमत रही कि घटना में किसी तरह की कोर्इ जनहानि नहीं हुर्इ है। हालांकि, शासन प्रशासन बादल फटने की इस घटना से इंकार कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर नैनीताल जिले के लालकुंआ क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत हो गर्इ है।

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम के मिजाज तल्ख हैं। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल में बारिश होने से अलग-अलग जगह मार्गों पर मलबा आ गया है। वहीं चमोली जिले में अतिवृष्टि के बाद बादल फटने की बड़ी घटना सामने आ रही है। माना जा रहा है कि बादल गुरुवार की  देर रात चांर्इ गांव में फटा है। इससे गोशाला, खेतों और सड़क मार्ग को भारी क्षति पहुंची है। साथ ही कर्इ जानवरों के मरने की सूचना भी है।

बादल फटने की घटना के बाद गांव के ऊपर पहाड़ी से निकल रहा नाला तीन हिस्सों में बंट गया है। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना के बाद से ही लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गनीमत है इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुर्इ है।

फिलहाल, राजस्व व पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और वो बादल फटने की घटना से इंकार कर रहे हैं।

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत 

बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर निवासी पूर्व सैनिक उमेद सिंह पुत्र मेहरबान सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। दरअसल, सुबह से ही मौसम खराब था। इस बीच 55 वर्षीय उमेद खेत से जानवर भगाने गए थे। तभी आकाशीय बीजली ने उन्हें अपनी चपेट में लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिंयाडी में बारिश से मार्ग में आया मलबा, आवाजाही काफी देर रही बाधित

वहीं, जिले में भी सुबह से बारिश हो रही है। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपावत और टनकपुर के बीच सन्यासी और अमरू बैंड में मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। इससे यहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। मार्ग बंद होने से आवाजाही करने वाले कई वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया। जिसके बाद नौ बजे तक मार्ग खुल पाया और आवाजाही शुरू हो पाई। बारिश के कारण एनएच पर कई स्थानों में जलभराव और कीचड़ होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!