Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
क्राइमदिल्ली

युवक-युवती को अश्लील हरकतें करने पर टोकना सुरक्षा गार्ड को पड़ा भारी, अपने दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या 

दक्षिण दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में सिक्योरिटी गार्ड युवक विकास कुमार (26) को अश्लील हरकतें कर रहे युवक और युवती  को टोकना भारी पड़ गए। टोकने से आरोपी  युवक इतना आगबबूला हो गया कि उसने अपने साथियों को बुलाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर विकास की  हत्या कर दी।

आरोपी ने मौके पर अपने 4 से 5 साथियों को बुलाया था । यह आरोपी चाकू व अन्य हथियार लेकर आए थे। पीड़ित विकास कुमार को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुल प्रहलादपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह वारदात एमबी रोड पर पल प्रह्लाद  थाने से बदरपुर की तरफ जाते हुए फुटओवर ब्रिज के पास हुई है।  यहां पर बिहार निवासी विकास कुमार एक कंपनी मैं सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।

रात को जब वह ड्यूटी कर रहा था उसने देखा कि पास में बैठे युवक-युवती बहुत ज्यादा अश्लील हरकतें कर रहे हैं। उसने इन युवक-युवती को तोक दिया। टोकने से युवक इतना आगबबूला हो गया कि उसने अपने चार से पांच साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद उसके साथियों ने विकास कुमार को पकड़ लिया और आरोपी ने चाकू से विकास पर चाकू से ताबड़तोड़ 8 से ज्यादा वार कर दिए। घटना के समय युवती मौके पर मौजूद थी। विकास को लहूलुहान कर आरोपी मौके से फरार हो गए । किसी राहगीर ने रात 10.30 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने विकास को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार सुबह तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!