Breaking News :
>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डस्वास्थ

एम्स ऋषिकेश : 13 जुलाई को होगा दीक्षांत समारोह, 26 टॉपरों को दिया जाएगा गोल्ड मेडल

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2023, मंगलवार, ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 13 जुलाई (बृहस्पतिवार )को आयोजित हो रहे इस समारोह में 26 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। कोरोना महामारी के बाद यह आयोजन तीन साल के बाद किया जा रहा है। मंगलवार को संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डा.) मीनू सिंह ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और इस संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एम्स में दीक्षांत समारोह का यह तीसरा आयोजन है।

इससे पूर्व 3 नवम्बर 2018 और 14 मार्च 2020 को यहां अभी तक दो बार दीक्षांत समारोह आयोजित हो चुके हैं। जानकारी देते हुए कार्यक्रम की नोडल ऑफिसर प्रोफेसर (डॉक्टर) लतिका मोहन ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 1041 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जायेंगी।

इनमें एमबीबीएस 2013-14 बैच के 38, 2015 बैच के 96 और 2016 बैच के 96 छात्र-छात्रायें, एमडीएमएस 2017-20 बैच के 493, डीएमएमसीएच 2018-20 बैच के 148, पीएचडी 2022-23 बैच के 10, एमपीएच 2018-21 बैच के 39, एमएचए के 1, एमएससी एलाईड 20185-19 बैच के 22, बीएससी नर्सिंग 2016 बैच के 56, एमएससी नर्सिंग 2017-20 बैच के 33 और पैरामेडिकल 2022-23 बैच के 9 छात्र-छात्रायें शामिल हैं। उपाधि पाने वाले छात्र-छात्राओं में से 26 का चयन गोल्ड मेडल के लिए हुआ है। इनमें अधिकांश छात्र-छात्रायें 2015 और 2016 बैच के हैं। जबकि 2017, 2018, 2019 और 2020 बैच के कुछ अन्य छात्र-छात्राओं को भी उपाधियां और मेडल दिए जाएंगे। समारोह सुबह 9 बजकर 30 मिनट से संस्थान के मुख्य ऑडोटोरियम में शुरू होगा।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में कोविड महामारी के दौरान लाॅकडाउन लगने तथा लम्बे समय तक कोरोना संक्रमण की स्थिति बने रहने के कारण एम्स में दीक्षांत समारोह का नियमित आयोजन नहीं हो पाया था। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार होंगी।समारोह में टाॅपरों सहित मेधावी छात्र-छात्राओं को भी मेडल से सम्मानित करने के अलावा अलग-अलग विषयों के शोधकर्ताओं को भी उपाधि प्रदान की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!