Breaking News :
>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

मंगलवार को सोना एवं चाँदी की कीमतों में देखने को मिला भारी उछाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अक्टूबर 2021, मंगलवार, नई दिल्‍ली। आज मंगलवार को सोना एवं चाँदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला। सोना का रेट मंगलवार को MCX पर उछलकर 47,524 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। यह दिसंबर डिलीवरी का लॉट है। जबकि एक दिन पहले स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 19 रुपये घटकर 47,194 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 19 रुपये यानी 0.04 प्रतिशत घटकर 47,194 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 12,043 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

चाँदी का दिसंबर डिलीवरी वाला लॉट 907 रुपए ऊपर 64173 रुपए प्रति किलो है। मार्च डिलीवरी का लॉट 929 रुपए ऊपर 64727 रुपए प्रति किलो चल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,766 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चाँदी 23.36 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,766 डॉलर प्रति औंस रह गयी जिससे यहां सोने की कीमतों में गिरावट आई। मिलेजुले वैश्विक संकेतकों और डॉलर के मजबूत होने से सोमवार को सोने की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।’’

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 37 रुपये की मामूली तेजी के साथ 46,306 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,269 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 323 रुपये के उछाल के साथ 62,328 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,005 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!