Breaking News :
>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज
ताज़ा खबरेंदेश

चीन ने अरुणाचल प्रदेश से सटे इलाकों में सैन्य अभ्यास और तैनाती बढ़ा दी, पूर्वी सेना कमांडर बोले – ‘निपटने के लिए योजना तैयार’

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अक्टूबर 2021, मंगलवार, नई दिल्‍ली। चीन ने अरुणाचल प्रदेश सेक्टर से सटे अपने गहन इलाकों में सैन्य अभ्यास और तैनाती बढ़ा दी है। इसको लेकर पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने कहा कि भारत ने पूर्वी क्षेत्र में किसी भी आकस्मिकता से निपटने के लिए योजना तैयार की है। हमारे पास हर क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षाबल उपलब्ध है। पेट्रोलिंग पैटर्न न तो बढ़ा है और न ही ज्यादा बदला है, कुछ क्षेत्रों में मामूली वृद्धि हुई है।

भारत के समग्र सैन्य आधुनिकीकरण का लेखा-जोखा देते हुए लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने यह भी कहा कि इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप (आइबीजी) नामक नए युद्ध संरचनाओं को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दी गई है जो अधिक प्रभावी दृष्टिकोण के साथ किसी भी हमले का जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहेगा। आइबीजी में अलग-अलग फील्ड के माहिर जवान होंगे। इसमें पैदल सैनिक, टैंक, वायु रक्षा, और लाजिस्टिक यूनिट सहित सभी फील्ड के सैनिक एक साथ काम करेंगे। आईबीजी को सबसे पहले पाकिस्तान और चीन की सीमाओं पर तैनात किया जाएगा ।

लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने कहा कि भारत औऱ चीन दोनों पक्ष वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के करीब बुनियादी ढांचे को विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं, जो कभी-कभी कुछ समस्याएं पैदा करता है। उन्होंने कहा कि नए बुनियादी ढांचे के विकास के बाद सैनिकों की तैनाती में वृद्धि हुई है। भारत ने कई कदम उठाए हैं और उनमें से सबसे महत्वपूर्ण एलएसी के करीब निगरानी बढ़ाना है। हमारे पास किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में पर्याप्त बल उपलब्ध हैं। हम अभ्यास कर रहे हैं और विभिन्न आकस्मिकताओं का पूर्वाभ्यास कर रहे हैं।

चीन द्वारा विभिन्न सीमा समझौतों और प्रोटोकाल का उल्लंघन करने पर लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने संकेत दिया कि इस मुद्दे पर उच्च स्तर पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में दोनों पक्षों के बीच एक चौथी हाटलाइन सक्रिय की गई है। पिछले साल पूर्वी लद्दाख में तनाव बढ़ने के साथ भारत ने बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने के अलावा लगभग 3,400 किलोमीटर एलएसी पर सैनिकों की कुल तैनाती बढ़ा दी है।

सेना इजराइली निर्मित हेरान ड्रोन के बेड़े का उपयोग करके क्षेत्र में एलएसी पर दिन और रात की निगरानी भी कर रही है। इसके साथ ही कमांड और कंट्रोल सेंटरों को महत्वपूर्ण डेटा और चित्र भेज रहा है। उन्होंने कहा कि ड्रोन के साथ-साथ भारतीय सेना की विमानन शाखा भी इस क्षेत्र में उन्नत हल्के हेलीकाप्टर रुद्र को तैनात किया है, जिससे इस क्षेत्र में अपने सामरिक मिशनों को और अधिक मजबूती मिल रही है। इसके अलावा सरकार क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के निर्णय के तहत तवांग को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने पर भी काम कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!