Breaking News :
>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद अब तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से हटाने से कांग्रेस को मिल गया बैठे-बिठाए मुद्दा

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जुलाई 2021, शनिवार, देहरादून। पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत और अब तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से हटाने से कांग्रेस को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया। प्रमुख प्रतिपक्षी दल ने सत्तारूढ़ भाजपा पर प्रदेश को राजनीतिक अस्थिरता में झोंकने का आरोप लगाते हुए ताबड़तोड़ हमला बोला है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने तंज कसते हुए कहा कि इस राजनीतिक घटनाक्रम से प्रदेशवासियों को डबल इंजन की परिभाषा समझ में आ रही है। राज्य में शासन व्यवस्था बिल्कुल ठप पड़ चुकी है।

2017 में प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई भाजपा पर कांग्रेस शुरुआती दौर से ही हमलावर है। अगले विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले भाजपा के दूसरी बार मुख्यमंत्री बदलने से कांग्रेस को हमले की धार और पैनी करने का मौका मिल गया है।

विधानसभा में महज 11 सीटों तक सिमट गई कांग्रेस को लोकसभा चुनाव और तीन विधानसभा उपचुनावों के साथ ही शहरी निकायों और पंचायतों में भी संभलने का मौका नहीं मिला।

अब विधानसभा चुनाव से चंद कदमों के फासले पर खुद भाजपा ने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पस्त पड़े मनोबल में नई जान फूंक दी है। कांग्रेस के बयानों में यह नजर भी आने लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सम्मुख संवैधानिक उलझन में भाजपा को कुछ सूझ नहीं रहा है।

राष्ट्रपति शासन के विकल्प के साथ तीरथ से इस्तीफा दिलाकर व फिर मुख्यमंत्री बनाने और विधानसभा भंग करने जैसे कदम भाजपा उठा सकती है। हालांकि किसी भी विकल्प को आजमाने के दौरान भाजपा के लिए अपनी राजनीतिक उलझन को लेकर उत्तराखंड को उलझन में डालने के आरोप से बचना मुश्किल होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा ने उसे प्रचंड बहुमत दिलाने वाली जनता के साथ विश्वासघात किया है। सत्तारूढ़ दल के चाल, चरित्र और चेहरे को जनता अच्छी तरह परख चुकी है।

जनता से वायदे पूरे करने में विफल रहने पर भाजपा अब मुख्यमंत्री बदलकर ध्यान बंटाने की कोशिश कर रही है। इस घटनाक्रम से साफ हो गया है कि भाजपा में सबकुछ सामान्य नहीं है। पार्टी अंतर्विरोध से जूझ रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!