Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
खेल-जगतताज़ा खबरें

आज है, भारतीय टीम में टर्बनेटर के नाम से जाने जाने वाले ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का जन्मदिन

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जुलाई 2021, शनिवार, नई दिल्ली। भारतीय टीम में टर्बनेटर के नाम से जाने जाने वाले ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का आज जन्मदिन है। भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले हैट्रिक लेने की कमाल हो या फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत में चमत्कारी गेंदबाजी भज्जी की गेंदबाजी लाजवाब रही।

3 जुलाई को हरभजन सिंह अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2007 में टी20 और 2011 में भारत की विश्व कप विजेता टीम का भज्जी अहम हिस्सा थे।

3 जुलाई 1980 को भारतीय टीम के अनुभवी फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह जन्म पंजाब के जलंधर में हुआ था। मार्च 1998 में इस धुरंधर गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट से करियर का आगाज किया था। वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ शारजाह में भज्जी को पहली बार खेलना का मौका दिया गया।

टेस्ट और वनडे में भज्जी ने अपनी गेंदबाजी से ऐसी धाक जमाई जिसने उनको स्टार बना दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में 32 विकेट हासिल कर इस गेंदबाज ने जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

भज्जी ने भारत की तरफ से 103 टेस्ट मैच खेले जिसमें कुल 417 विकेट हासिल किए। उनके नाम टेस्ट में भारत की तरफ से सबसे पहले हैट्रिक लेने का कमाल करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 15 बार टेस्ट में 5 या इससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है।

236 वनडे मैच खेलकर भज्जी ने 269 विकेट चटकाए हैं जबकि 28 टी20 इंटरनेशनल मैच में उनके नाम 25 विकेट हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट मिलाकर भज्जी के नाम कुल 711 विकेट हैं।

बल्लेबाजी में भी भज्जी ने टीम इंडिया के लिए कई मौकों पर कमाल किया है। टेस्ट में उनके नाम 2224 रन हैं जिसमें कुल 2 शतक और 9 अर्धशतक शामिल है।

वनडे में इस खिलाड़ी के नाम 1237 रन हैं जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 49 रन का रहा है। टी20 में भज्जी ने 108 रन बनाए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!