Breaking News :
>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
ताज़ा खबरेंदेश

देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश का दौर जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अक्टूबर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। देश के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। कई जगहों पर तो बारिश का कहर इतना ज्यादा है कि जगह-जगह पानी भर गया है, जिस कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। दक्षिणी राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं। वहीं उत्तर भारत में बारिश के साथ मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। आइए जानते हैं विभिन्न राज्यों में क्या है स्थिति-

केरल में बारिश के कारण हालात काफी गंभीर हैं। यहां भारी बारिश और भूस्खलन हो रहा है, जिस वजह से अब तक 35 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। राज्य सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए कदम उठा रही है। यहां एर्नाकुलम जिले में इदमलयार बांध के दो शटर आज सुबह 6 बजे 50-50 सेंटीमीटर के लिए खोले गए। बांध का वर्तमान जल स्तर 165.70 मीटर है जिसमें पूरे जलाशय का स्तर 169 मीटर और अधिकतम जल स्तर 171 मीटर है।

48 घंटे से हो रही बारिश ने उत्तराखंड में मचाया कहर

पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश ने उत्तराखंड के कई हिस्सों में कहर मचा दिया है। राज्य में भूस्खलन के चलते कई लोगों की जान चली गई है। नैनीताल झील का पानी ओवरफ्लो होकर हल्द्वानी रोड पर बह रहा है। वहीं, काठगोदाम रेलवे स्टेशन की पटरियां गौला नदी में बह गई हैं। इस कारण कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!