Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी करेंगे लखनऊ में आयोजित होने वाले खादी महोत्सव-2021 का उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अक्टूबर 2021, मंगलवार, लखनऊ। देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश में भी लगातार आयोजन हो रहे हैं। इसी के अंतर्गत लखनऊ में मंगलवार से खादी महोत्सव-2021 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में दिन में करीब 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के खादी के जुड़े प्रतिष्ठानों की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही खादी महोत्सव का उद्घाटन भी करेंगे।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लगने वाले इस खादी महोत्सव का आयोजन 15 दिन तक होगा। इस दौरान यहां पर उत्तर प्रदेश के पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया अतिवृष्टि से फसलों के नुकसान का आकलन करने का निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की और कई कड़े निर्देश दिए। सोमवार को समीक्षा में उन्होंने कहा कि राहत कार्य पूरी सक्रियता से किया जाए और प्रभावित लोगों की पूरी मदद की जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अतिवृष्टि व खराब मौसम के चलते जनहानि, पशुहानि के साथ-साथ क्षतिग्रस्त मकानों का आंकलन करते हुए पीडि़तों को अनुमन्य राहत राशि शीघ्र उपलब्ध करायी जाए। अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों में डीएम फसलों के नुकसान का आकलन करते हुए उसकी रिपोर्ट जल्द शासन को उपलब्ध कराएं। जिससे किसानों को शीघ्र राहत पहुंचाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने धान क्रय केंद्रों को खुले रखने का निर्देश भी दिया। कहा कि किसानों से धान की खरीद की जाए। इस कार्य में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यदि धान क्रय में नमी की समस्या आए तो धान को सुखाने की व्यवस्था केंद्र पर ही की जाए। केंद्रों पर पंखे व अन्य उपकरणों की व्यवस्था कर धान को सुखाया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!