Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
स्वास्थ

रोगों को बुलावा देती है – कुपोषण की समस्या

समुचित आहार से दूर होगी शिशुओं की यह समस्या

बच्चे के सुपोषण का विशेष महत्व है। ऐसा इसलिए क्योंकि यही अवस्था कालांतर में व्यक्ति के स्वास्थ्य की बुनियाद बनती है। कुपोषण की समस्या कई रोगों को बुलावा देती है। समुचित आहार देने से शिशुओं, बच्चों और किशोरों में कुपोषण की समस्या को दूर किया जा सकता है।

वैसे तो सुपोषण का हर आयु वर्ग में अपना महत्व है, लेकिन मां के गर्भ में आने लेकर शिशु की पांचवीं वर्षगांठ (2000 दिन)तक शिशुओं को जो पोषण दिया जाता है, उसी से उनके जीवन भर के स्वास्थ्य की बुनियाद तैयार होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार शैशवास्था शिशुओं के विकास का सर्वाधित महत्वपूर्ण काल है, जिसका दीर्घकालिक स्थायी प्रभाव कालांतर में व्यक्ति के स्वास्थ्य पर ताउम्र पड़ता है।

सेहत की बुनियाद

यूनिसेफ के अनुसार जिन शिशुओं का शुरुआती 1000 दिनों(जन्म के दो साल की उम्र तक) के दौरान अच्छी तरह सुपोषण किया जाता है तो इस स्थिति मेंद्यऐसे बच्चे बाल्यावस्था में जीवन को संकट में डालने वाली बीमारियों से 10 गुना ज्यादा बचे रहते हैं। खासकर उन बच्चों की तुलना में जिन्हें अच्छी तरह पोषण नहीं मिलता।

1. स्कूल में भी सुपोषित बच्चों का शैक्षिक प्रदर्शन कुपोषित बच्चों की तुलना में कहीं ज्यादा अच्छा रहता है।

2. वयस्क होने पर ऐसे बच्चे कुपोषित बच्चों की तुलना में स्वस्थ रहने के कारण 21 प्रतिशत से अधिक कमाई करने में सफल रहते हैं।

3. सुपोषित बच्चे वयस्क होने पर स्वस्थ परिवारों की बुनियाद रखने में सफल रहते हैं।

जीवनशैली से संबंधित रोगों से बचाव

अभी तक हेल्थ एक्सप‌र्ट्स सिर्फ यही बात कहा करते थे कि सिर्फ वयस्क होने पर अस्वास्थ्यकर या गलत जीवनशैली के कारण ही लोगों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जैसे मोटापा, डायबिटीज, हदय रोग, कैंसर और मानसिक स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है। बहरहाल अब हेल्थ एक्सप‌र्ट्स इस बात को भी मानने लगे हैं कि गलत जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का बुनियादी कारण मां के गर्भ में रहने के दौरान और उसके बाद शैशवावस्था में पोषण से भी संबंधित हो सकता है।

असल में कुपोषण ऐसी समस्या है, जिसका दुष्चक्र एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक जारी रह सकता है। जैसे कुपोषित लड़की कालांतर में वयस्क होकर कुपोषित महिला के रूप में कुपोषित शिशु को ही जन्म देगी।

शिशु के पोषण से संबंधित शुरुआती 2000 दिनों को तीन महत्वपूर्ण अवस्थाओं-गर्भावस्था, शैशवावस्था और शुरुआती बाल्यावस्था के रूप में शामिल किया जाता है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *