Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
खेल-जगत

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान

रोहित शर्मा  को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम में बतौर ओपनर जगह दी गई

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा  को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम में बतौर ओपनर जगह दी गई है। चयनकर्ताओं ने गुरुवार को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान किया। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद  ने केएल राहुल को बाहर कर उनकी जगह रोहित शर्मा को बतौर ओपनर टीम में शामिल किए जाने की बात कही। युवा शुभमन गिल को टेस्ट टीम में पहली बार जगह दी गई और वह रोहित की ओपनिंग की राह में रोड़ा बन सकते हैं।

रोहित शर्मा को लगातार दिग्गज ओपनिंग में मौका दिए जाने की वकालत कर रहे थे। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट तक ने रोहित को टेस्ट में बतौर ओपनर जगह दिए जाने की बात कही। मुख्य चयनकर्ता ने गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम के चयन के बाद कहा कि रोहित को बतौर ओपनर मौका दिया जाएगा। उनको पारी की शुरुआत करने का मौका मिलेगा।

टूट सकता है रोहित के ओपनिंग का सपना

रोहित शर्मा को भले ही टीम में बतौर ओपनर चुना गया हो लेकिन उनको टक्कर देने युवा शुभमन गिल मौजूद हैं। आपको बता दें शुभमन इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वेस्टइंडीज में ए टीम के लिए खेलते हुए दोहरा शतक जमाया था। वहीं इसी हफ्ते खत्म हुए साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ तीन दिवसीय टेस्ट की पहली पारी में 90 रन बनाए थे। फर्स्ट क्लास मुकाबलों में गिल का औसत 72.15 का है। 15 मैच खेलकर गिल ने 1443 रन बनाए हैं। उनके नाम 4 शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं।

रोहित ने नहीं की कभी टेस्ट में ओपनिंग

टेस्ट क्रिकेट में ज्यादातर छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले रोहित ने आज तक टेस्ट में तीन नंबर से उपर बल्लेबाजी नहीं की है। उनके पास भले ही वनडे और टी20 में ओपनिंग करने का अनुभव हो लेकिन टेस्ट में यह उनके लिए पहला मौका होगा जब वह ओपनिंग करेंगे।

क्या है रोहित को ओपनिंग मिलने की वजह

टीम के लिए ओपनर करने वाले केएल राहुल पिछली 15 पारियों में लगातार रन बनाने में नाकाम हो रहे थे। एक दो पारियों को छोड़कर वह भारत के लिए नाकाम साबित हुए जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान दो टेस्ट की चार पारियों में राहुल ने महज 101 रन बनाए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!