Breaking News :
>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार
ताज़ा खबरेंदेश

लखीमपुर कांड पर संसद के अंदर और बाहर सियासी संग्राम फिलहाल जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 दिसम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। लखीमपुर कांड पर संसद के अंदर और बाहर सियासी संग्राम के फिलहाल थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा को स्थगित करना पड़ा। विपक्ष राज्यसभा के 12 सदस्यों के निलंबन और लखीमपुर खीरी कांड में गिरफ्तार आशीष मिश्र के पिता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है। विपक्षी दल अपनी मांग को लेकर ने दोनों सदनों में हंगामा कर रहे हैं। इसको लेकर विपक्ष आज संसद भवन से विजय चौक तक विरोध मार्च निकालने की तैयारी में है।

टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री हर दिन सदन की गरिमा को कम कर रहे हैं। कृषि कानूनों को निरस्त करने, विमुद्रीकरण जैसी घोषणाएं बिना चर्चा के की गई। 10 मिनट में बिल पास हो जाते हैं। जब वे हमें बोलने का मौका नहीं देते तो हम चिल्लाते हैं, नारे लगाते हैं।

केंद्रीय मंत्री एआर मेघवाल ने कहा है कि निलंबित सांसदों ने संसद की गरिमा को कम किया है। उन्हें कुछ पछतावा होना चाहिए। अगर वे माफी मांगते हैं, तो सरकार निलंबन को रद्द करने के बारे में सोचेगी। संसदीय परंपरा रही है अगर कोई सांसद संसद की गरिमा को कम करने के लिए कुछ करता है, तो उन्होंने माफी मांगी।

लखीमपुर खीरी कांड को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यसभा में बिजनेस नोटिस दिया, साथ ही गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। लखीमपुर खीरी कांड पर ही कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। वहीं, सीपीआइ (एम) सांसद डा. वी शिवदासन ने AFSPA को वापस लेने पर चर्चा करने के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत निलंबन नोटिस दिया है।

मतदाता सूची में दोहराव और फर्जी मतदान को रोकने के लिए चुनाव सुधार (संशोधन) विधेयक 2021 को आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इसके मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। बता दें कि लोकसभा इस विधेयक को सोमवार को पारित कर चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राज्यसभा में सरकार के रुख का समर्थन करने और विधेयकों के समर्थन में मतदान करने के लिए अपने सदस्यों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को तीन पंक्तियों का व्हिप जारी किया। सोमवार को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ संसद में एक बैठक की और विभिन्न मसलों के साथ-साथ बाकी शीत सत्र के लिए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

लखीमपुर खीरी कांड में गिरफ्तार आशीष मिश्र उर्फ मोनू के पिता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी के त्यागपत्र की मांग को लेकर संसद के दोनों सदनों के विपक्षी नेता आज संसद परिसर में गांधी प्रतिमा से विजय चौक तक मार्च निकालेंगे।

राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन के 12 सदस्यों के निलंबन के मुद्दे पर जारी गतिरोध का समाधान निकालने की दिशा में कोई प्रगति नहीं होने पर नाखुशी व्यक्त की। इस वजह से संसद के उच्च सदन की कार्यवाही शीतकालीन सत्र के पहले दिन से ही प्रभावित हो रही है। बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र का 23 दिसंबर को समापन हो रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!