Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने सभी जिलों व मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री तथा सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक ली


हमें अपने बूथ को मजबूत करना है। हमारे बूथ पर कैसा काम चल रहा, कितने लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं, इस पर काम करना चाहिए। : तेजस्वी सूर्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 दिसम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मंडलों के अध्यक्ष और जिलों और मंडलों के सोशल मीडिया प्रभारी की बैठक ली।

राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने कहा आजकल में देश भर में प्रवास कर रहा हूँ और हर प्रवास पर कार्यकर्ताओं से मिल रहा हूँ, लेकिन जैसे कार्यकर्ता हमारे युवा मोर्चा में उस प्रकार के कार्यकर्ता देश की किसी अन्य पार्टी में नहीं हैं। उन्होंने कहा हम जो भी काम कर रहे हैं उस काम को हमें पुरे मन से करना चाहिए। उन्होंने कहा हम पार्टी में लेने के लिए नहीं देने के लिए आये हैं क्यूँकि ऐसा मौका हर किसी को नहीं मिलता क्योंकि हम अपनी जवानी पार्टी को दे रहे हैं, जो वापस नहीं आती। इसलिए अपने काम को ऐसा करें कि पार्टी हमेशा आपके काम को याद रखे।
उन्होंने कहा हमें अपने बूथ को मजबूत करना है। हमारे बूथ पर कैसा काम चल रहा, कितने लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं, इस पर काम करना चाहिए।

सांसद तेजस्वी सुर्य ने कहा कि यहाँ की सरकार ने बहुत काम किये हैं।
उन्होंने कहा उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में कई अन्य राज्यों के साथ विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी ने एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बना रही है। उन्होंने कहा अबकी बार 60 पार का नारा युवा मोर्चा ने साकार कर प्रदेश में युवा सरकार बनानी है।

सिर्फ सेल्फी खीचना ही सोशल मीडिया में काम करना नहीं होना चाहिये। हमें अपनी सरकार के कामों का अधिक से अधिक उनका सोशल मीडिया में प्रचार करना चाहिए। कैसे हम बूथ लेवल में और मजबूत होंगे इस पर काम करने की आवश्यकता है।

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बीजेपी को छोड़ सभी पार्टी हिन्दू विरोधी पार्टी है और देश में बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो हिन्दू विरोधी नहीं है और भारत की क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान करती है और प्रचार करती है।
उन्होंने कहा बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जिसमें एक बूथ अध्यक्ष देश का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है और दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के पास 2 साल से फुल टाइम अध्यक्ष नहीं है। उन्होंने कहा आप सभी कार्यकर्ताओं के पास भाजपा के माध्यम से सेवा करने बहुत अच्छा मौका है, इसलिए तन मन से पार्टी का काम करें और 2022 चुनाव में अबकी बार 60 पार सीटें जीतकर एक नया इतिहास बनाये।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने अपने स्वगत भाषण में कहा कि आज पूरे देश की युवाओं की दिल की धड़कन उत्तराखंड में पधारे हैं। मैं उनका पूरे प्रदेश के युवाओं की ओर से स्वागत करता हूँ। उन्होंने कहा जो भी आपके निर्देश दिए जाते हैं, उन्हें पूरा युवा मोर्चा समय पर पूरा करता है। अबकी बार हम 60 पार के नारे को पुरा करेगें। उन्होंने कहा कि आपके आने से युवा मोर्चा अब दुगनी गति से 2022 के चुनाव में काम करेगा।

भाजपा के संगठन महामंत्री अजय ने कहा कि कार्यकर्ता और कार्यक्रम एक दूसरे के बिना नहीं हो पाते। दोने की एक दूसरे को जरूरत है। चुनाव का समय है। दो बातें रखनी हैं: हमसे ही आनी वाली सरकार बनने वाली है। आप ही लोगों ने आगे चलकर सरकार में आना है। पहले युवा मोर्चा के अध्यक्ष आज हमारे मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा कि आज ठीक करेगें तो कल ठीक होगा और कहा राजनीति में लंबा चलना है तो अपना व्यवहार सही रखें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस बार आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में नया इतिहास लिखना है। अपने बूथ को मजबूत कैसे करना, इस पर काम करना है। ऐसा नेतृत्व आपके सामने है, जिन्होंने अपने कर्तव्य को पूरा करते हुए, भाजपा में अपना एक अलग स्थान बनाया है। मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता तो चुनाव जीता, इस पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा जिसका बूथ जीतेगें वो ही अगली बार से पद मिलेंगे। आने वाला 2022 इतिहास बनाने जा रहा है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, प्रदेश प्रभारी तजेंद्र बग्गा, सह प्रभारी श्रया सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी और सभी जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मंडलों के अध्यक्ष और जिलों और मंडलों के सोशल मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली ने किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!