Breaking News :
>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर>>क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
देश

महाराष्ट्रवासीयों के लोगों को तेज बारिश से गरमी से तो राहत मिली लेकिन मुंबईवासियों के लिए कठिनाईयाें का दौर भी शुरू हो गया है।

Mumbai Rains Live Updates: भारी बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार, मुश्किलों में घिरे मुंबईवासी
मुंबई में तेज बारिश ने लोगों को गरमी से तो राहत दी है लेकिन मुंबर्इवासियों के लिए कठिनाईयाें का दौर भी शुरू हो गया है।

मुंबई,   महाराष्ट्र में शुक्रवार को मानसून के दस्‍तक देते ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है, तेज बारिश से लोगों को गरमी से तो राहत मिली लेकिन अब बारिश के पानी के साथ-साथ मुंबईवासियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। शनिवार सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण सायन कोलीवाड़ा पंजाबी कैंप में एक पेड़ गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

बीएमसी के अनुसार, मुंबई शहर में 127 मिमी बारिश हुई, पश्चिमी उपनगरों में 170 मिमी बारिश हुई और पूर्वी उपनगरों में पिछले 24 घंटों में 197 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी तट पर मानसून काफी सक्रिय है, मुंबई के ठाणे और पश्चिमी तट के आसपास भारी वर्षा की आशंका है। मुंबई, ठाणे और पालघर के अलावा नासिक से भी भारी बरसात की खबर मिली है। वहां पिछले 36 घंटे में 400 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

जगह-जगह जलभराव

जलभराव के कारण भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण अंधेरी के सब वे में पानी भर गया है जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीएमसी ने किसी भी अनहोनी से बचने के लिए लोगों को मैनहोल खोलने से मना किया है। तेज बारिश होने की वजह से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। मुंबई में बारिश से हुई दुर्दशा का मामला शुक्रवार को विधानभवन में भी उठा। कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने महानगर में हुए जलभराव के लिए मुंबई महानगरपालिका में सत्तारूढ़ शिवसेना को जिम्मेदार ठहराया।

यातायात सेवा बाधित

महाराष्ट्र में बारिश के कारण लोगों को जलभराव का सामना तो करना पड़ ही रहा है दूसरी तरफ रेल और हवाई सेवा भी बाधित हो रही है। बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट के पास विजिबिलिटी भी कम हो गई है। शुक्रवार को एयरपोर्ट पर विजिबिलटी 700 मीटर के आसपास है। तेज बारिश की वजह से वाहन धीमी गति से चल रहे है जिसकी वजह से जगह-जगह ट्रैफिक जाम हो गया है।

मुंबई की बारिश ने ली कई जान

बारिश के कारण पुणे में दीवार ढहने से 15 की मौत: महाराष्ट्र के पुणे में बारिश के कारण इमारत की दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा पुणे के कोंढवा में हुआ है। इस हादसे में कई अन्य घायल भी हुए हैं। राहत और बचाव का कार्य जारी है।

करंट लगने से चार लोगों की मौतबीएमसी डिजास्टर मैनेजमेंट से मिली जानकारी के अनुसार, करंट लगने के दो अलग मामलों में तीन लोगों की मौत हो गई। गोरेगांव के इरवानी इस्टेट में सुबह 7 बजकर 56 मिनट पर करंट की चपेट में चार लोग आ गए थे, जिनमें से अस्पताल में राजेंद्र यादव (60), संजय यादव (24) को मृत घोषित कर दिया गया। एक बच्चे समेत दो लोगों का इलाज चल रहा है। अंधेरी (वेस्ट) में भी करंट लगने से  काशिमा युडियार (60) की मौत हो गई।

बिजली गिरने से बच्चे की मौतमहाराष्ट्र के पालघर केएक गांव में आसमानी बिजली गिरने से आठ साल के एक बच्चे की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर पालघर जिले के एक गांव की है जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया आठ साल का एक लड़का अपने घर के आंगन में खेल रहा था कि तभी आसमानी बिजली उससे टकरा गयी जिससे लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, मृतक का नाम महेंद्र बडगा था। गौरतलब है कि मुंबई में गुरुवार को हुई बारिश ने जिले को चौपट कर दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!