Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
खेल-जगत

ICC cricket world cup 2019 India vs England टीम इंडिया किस रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी इसका आधिकारिक एलान कर दिया गया है

World Cup 2019: इंग्लैंड के खिलाफ ये जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, हो गया आधिकारिक एलान

ICC cricket world cup 2019 इंग्लैंड के खिलाफ किस रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे उसका आधिकारिक एलान कर दिया गया है।

नई दिल्ली,  ICC cricket world cup 2019 India vs England Match: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया किस रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी इसका आधिकारिक एलान कर दिया गया है। भारत को 30 जून यानी रविवार को मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में अपना अगला मैच खेलना है। इस मैच में टीम इंडिया किस जर्सी के साथ मैदान पर उतरेगी इसे लेकर सबमें काफी उत्सुकता है। हालांकि इस जर्सी का आधिकारिक एलान होने से पहले इस पर काफी बहस भी हुई थी। टीम इंडिया के खिलाड़ी जो जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे उसका रंग नारंगी और नीला होगा।

भारतीय क्रिकेट टीम की स्पॉन्सर और किट निर्माता नाइकी ने आधिकारिक तौर पर टीम इंडिया की नई जर्सी की घोषणा की। ये जर्सी पीछे से नारंगी है जबकि सामने के इसका रंग नीला है। जर्सी की बाहें भी नारंगी रंग की है और इस पर टीम इंडिया भी नारंगी रंग से ही लिखा गया है। नाइकी ने इस जर्सी को लांच करते हुए कहा कि भारतीय टीम की अवे किट नई पीढ़ी के हार नहीं मानने के जज्बे से प्रेरित है। हाल ही में टीम इंडिया की नई जर्सी लांच की गई थी और ये नई जर्सी भी उसी तरह से आधुनिक जरूरतों को पूरा करती है। नई जर्सी में भी ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे खिलाड़ियों को कम पसीना आए। ये जर्सी पिछली जर्सी की तुलना में काफी हल्की बताई जा रही है।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया कौन सी जर्सी पहनेगी इसे लेकर राजनीतिक दलों की तरफ से भी काफी कुछ कहा जा रहा था। कई दलों की तरफ से तिरंगे के अपमान की भी बात कही गई थी। आपको बता दें कि टीम इंडिया इस वक्त विश्व कप में काफी अच्छी स्थिति में है और अंकतालिका में 11 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज करने की जरूरत है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!