Breaking News :
>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक
उत्तराखण्ड

बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है : महाराज

‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 14 अगस्त 2023, रूड़की। भारत के इतिहास में आज का दिन ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। दरअसल अखंड भारत के आजादी के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख आंसुओं से लिखी गई है। यही वह तारीख है जब देश का विभाजन हुआ था। उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को रूड़की नगर निगम हॉल में 14 अगस्त 1947 को भारत देश के बँटवारे की त्रासदी के पीड़ितों को श्रृद्धांजलि देने के लिए आयोजित “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में कही।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 15 अगस्त को हम आज़ादी का जश्न मनाते हैं, लेकिन बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है। देश का विभाजन पिछली शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 14 अगस्त 2021 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बहुत ही भावुक निर्णय लेते हुए तय किया कि हर वर्ष 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के रूप में याद किया जाएगा।

उन्होने कहा कि अखंड भारत के विभाजन की यादें निश्चित ही बहुत भयावह हैं। इन यादों के भुक्तभोगी और प्रत्यक्षदर्शी अब सीमित संख्या में बचे हैं। वर्ष 1947 में अविभाजित भारत की कुल आबादी लगभग 36 करोड़ थी। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक़, विभाजन के दौरान हुई साम्प्रदायिक हिंसा और अफ़रा-तफ़री में लगभग बीस लाख लोगों की जानें गईं थी। एक से दो करोड़ के बीच लोग विस्थापित हुए थे। हम सभी जानते हैं कि 1947 में देश ने लाखों लोगों के बलिदान के फलस्वरूप स्वाधीनता प्राप्त की थी। लेकिन इसी दौरान देश को दो टुकड़ों में बांटे जाने का जख्म भी हमें झेलना पड़ा था।

महाराज ने कहा कि भारत से कटकर पाकिस्तान नया देश बना और बाद में पाकिस्तान के इसी पूर्वी हिस्से ने 1971 में बांग्लादेश के तौर पर एक नए देश की शक्ल ली। भारत के इस भौगोलिक बंटवारे ने देश के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया था। ऐसे में इस त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देकर “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के आयोजन के जरिए हम भेदभाव, वैमनस्य व दुर्भावना को खत्म कर देश में एकता, सामाजिक सद्भाव का वातावरण स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि जब हमारा देश आजाद हुआ तो इसके साथ ही हमारे देश में विभाजन की घड़ी भी आई थी विभाजन का यह दौर विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक विचारधाराओं के बीच समझौते की कमी को दर्शाता है, हमें यह समझना होगा कि विभाजन सिर्फ हमारी असमंजस में नहीं बल्कि हमारे समाज के विकास में भी बड़ी रोक हो सकती है। विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि विभाजन और विभीषिका के बावजूद हमारे देश ने हमें एकजुट और सशक्त देश के रूप में आगे बढ़ाने की सीख दी है।

विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि बंटवारे के समय लाखों लोगों ने अपना घर छोड़कर मुसीबतों का सामना किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने आजादी के समय के बुजुर्गों सुभाष सरीन, रत्नाकर शर्मा, सुदर्शन मल्होत्रा, संतोष अरोड़ा को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। सुभाष सरीन रत्नाकर शर्मा, सुदर्शन मल्होत्रा आदि ने विभाजन के समय की आपबीती भी सुनाई जिसे सुनकर सभी की आंखें भर आई।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अरविंद गौतम, प्रवीण संधू संयोजक आदेश सैनी, सह संयोजक धर्मवीर शर्मा, रत्नाकर शर्मा, कुलभूषण मल्होत्रा, जिला महामंत्री अरविंद गौतम, प्रवीण संधू, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, सूर्य वीर मलिक, प्रदीप पाल, सावित्री मंगला, राजबाला, सोनू धीमान, जिला मंत्री सतीश सैनी, नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, पवन तोमर, नितेश ग्रोवर, सुशील त्यागी, अमन त्यागी, देवी सिंह राणा, विकास प्रजापति, सुशील रावत, पूजा नंदा,पार्षद अनूप राणा,अनुज त्यागी, हरीश शर्मा, चंद्र प्रकाश बाटा,सुशील राठी,मनोज नायक, सुदेश चौधरी,सूंदर लाल प्रजापति, धीरज पाल, सौरभ सिंघल, सुनीता गोस्वामी,एन प्रजापति, ममता राणा ,प्रतिभा चौहान, पारुल भाटिया, सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!