Breaking News :
>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>नाग पंचमी पर भक्ति के रंग में रंगी नेहरू काॅलोनी, श्री सनातन धर्म मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या
आर्थिक गतिविधियाँ

आम आदमी को झटका : देश के इन चार बड़े बैंकों ने सभी तरह के लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 14 अगस्त 2023, नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने बीते दिनों मौद्रिक समीक्षा बैठक में नीतिगत ब्याज दर में बदलाव नहीं किया था और इसे 6.5 फीसद पर बरकरार रखा था। हालांकि, इसके बाद भी चार प्रमुख बैंकों ने होम लोन समेत अन्य कर्ज की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा , केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और करूर वैश्य बैंक शामिल हैं।

चारों बैंकों ने सभी तरह के लोन के लिए सीमांत लागत आधारित उधार दर में बदलाव किया है। एमसीएलआर वह मूल न्यूनतम दर होती है, जिसके आधार पर बैंक ग्राहकों को लोन देते हैं। बीओबी ने एक साल की एमसीएलआर को संशोधित कर 8.70 फीसद किया गया है। यह अभी 8.65 फीसद है। नई दरें 12 अगस्त से प्रभावी होंगी। केनरा बैंक ने भी एमसीएलआर में 0.05 फीसद की वृद्धि की है। यह अब बढक़र 8.70 फीसद हो गई है। नई दर 12 अगस्त से प्रभावी होगी।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने एमसीएलआर में 0.10 फीसद की वृद्धि की है। एक साल की एमसीएलआर 8.50 फीसद से बढक़र 8.60 फीसद हो गई है। संशोधित दरें 10 अगस्त से प्रभावी हैं। वहीं, निजी क्षेत्र के करूर वैश्य बैंक ने उधारी दर को 0.15 फीसद बढ़ाकर 7.75 फीसद कर दिया है। संशोधित दरें 14 अगस्त से प्रभावी होंगी।

ये बैंक पहले ही बढ़ा चुके
इससे पहले एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने भी एमसीएलआर में बढ़ोतरी की थी। इनकी दरें 1 अगस्त से प्रभावी हो चुकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!