Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सभागार में हुई सम्पन्न

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अप्रैल 2022, सोमवार, देहरादून।जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक क्षेत्रीय सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में मा० सासद द्वारा सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये! मा० सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें! कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किये जाये ताकि विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों व जनता से शिकायतें न मिले। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों द्वारा किये जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की खराब गुणवत्ता, वन भूमि हस्तारण व अन्य कारणों से लम्बित पड़े सडक मार्ग निर्माण कार्य तथा प्रतिकर भुगतान संबंधी विभिन्न शिकायतों पर मा० सांसद द्वारा नाराजगी प्रकट की गयी तथा अधिकारियों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने यह भी कहा कि पीएमजीएसवाई के सड़क निर्माण कार्यों के अन्तर्गत अधिग्रहित भूमि का जो प्रतिकर शासन से स्वीकृत या अवमुक्त हो गया है उसकी सूचना जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाये। मा० सासद ने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त किये जाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये। उन्होंने विशेष तौर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त रखे जाने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि इमरजेन्सी स्वास्थ्य सुविधाएं चाक-चौबन्द रखी जाये। जनपद में ऑक्सीजन, व्हील चेयर आदि की भी समुचित व्यवस्था रखी जाय। कोरोना जैसी स्थिति से निपटने हेतु भी तैयार रहे। यदि किसी वस्तु की आवश्यकता हो तो उन्हें पहले ही अवगत करा दिया जाय!उन्होंने जनपद के क्राफ्ट कार्यों का पावर प्रजेन्टेशन पर अवलोकन करने के दौरान निर्देश दिये कि क्षेत्र में निर्मित क्राफ्ट उत्पादों की समय-समय पर प्रदर्शनी भी लगायी जाय। उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों का पावर प्रजेन्टेशन पर आवलोकन के दौरान निर्देश दिये कि सड़क के दोनों ओर किनारों की भूमि को भी सड़क रोलिंग के समय समतल किया जाय ताकि दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि आगामी प्रत्येक बैठक में सभी अधिकारी व समिति के सदस्य अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने सांसद महोदया को आवश्वस्त करते हुए कहा कि बैठक में जो समस्याएं समिति के सदस्यों द्वारा बतायी गयी है, उनका निराकरण किया जायेगा। केन्द्र एवं राज्य सरकार की लाभप्रद योजनाओं से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया जायेगा।

बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान व यमुनोत्री संजय डोभाल, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, डीएफओ पुनीत तोमर, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.