Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कांग्रेस पार्षद द्वारा राज्य आंदोलन में बलिदान देने वाले को पत्थरबाज कहने पर जबरदस्त हंगामा

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अप्रैल 2022, सोमवार, देहरादून।नगर निगम की बोर्ड बैठक में कांग्रेस पार्षद द्वारा राज्य आंदोलन में बलिदान देने वाले को पत्थरबाज कहने पर जबरदस्त हंगामा हो गया। इतना ही नहीं भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आपस में भिड़ गए।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को नगर निगम में आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान चंदर नगर से कांग्रेस पार्षद मीना बिष्ट ने राज्य आंदोलन में बलिदान देने वाले राजेश रावत को पत्थरबाज कह दिया। उन्होंने कहा कि वह गुंडे थे, जिन्‍होंने दूसरे के घर पर पत्थर फेंका था। जिसके बाद बैठक में हंगामा हो गया और पार्षद आमने-सामने आ गए। भाजपा पार्षद मीना बिष्‍ट के विरोध में उतर आए और कांग्रेसी पार्षद बोर्ड बैठक से उठ गए।

इतना ही नहीं आक्रोश में पार्षद मीना बिष्ट ने बलिदानी राजेश रावत की तुलना आतंकवादी से कर दी। हंगामा बढ़ने के बाद मीना बिष्ट बिना माफी माँगे ही सदन छोड़कर चली गईं। जिसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद राजेश परमार ने सदन में माफी माँगी। परमार मोहब्बेवाला के पार्षद हैं।

आज, सोमवार 4:15 बजे हो रही नगर निगम बोर्ड की बैठक को लेकर भाजपाई और कांग्रेसी पार्षदों ने अपने-अपने मुद्दों पर कमर कसी हुई है। बैठक में सफाई व्यवस्था व स्ट्रीट लाइट का मुद्दा तो छाया रहेगा ही, पिछले घोटालों में कोई कार्रवाई न होने को लेकर भी हंगामे के आसार हैं। जमीनों पर अवैध कब्जे व अतिक्रमण का मामला भी गरमा रखा है।

कुछ अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर पार्षद नाराज

सूत्रों ने बताया कि कुछ अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर भी पार्षद खासे नाराज हैं। आरोप है कि निगम अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते और खराब लहजे में जवाब देते हैं। ऐसे में महापौर के सामने कांग्रेस के ही नहीं बल्कि अपने पार्षदों को संभालना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा। बोर्ड बैठक में बजट को लेकर भी चर्चा होनी है और पिछले कार्यों पर हुए खर्च और टेंडरों को लेकर भी।

स्ट्रीट लाइट व सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे बैठक में छाए रहने के प्रबल आसार हैं। विकास कार्यों व अधिकारियों की उदासीनता पर कांग्रेसी ही नहीं भाजपाई पार्षद भी नाराज हैं। महापौर ने बताया कि बैठक को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है। एजेंडा भी वितरित कर दिया गया है। विधायक बोर्ड के पदेन सदस्य भी होते हैं, इसलिए सभी को बैठक के निमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं।

कांग्रेस दो दिन पहले ही पार्षदों के साथ बैठक कर बना चुकी रणनीति

बोर्ड बैठक को लेकर कांग्रेस, भाजपा से ज्यादा तैयार नजर आ रही है। यही वजह है कि कांग्रेस दो दिन पहले ही पार्षदों के साथ बैठक कर रणनीति बना चुकी है। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी पार्षदों से बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर विचार विमर्श हो चुका है।

बैठक में गृहकर में बढ़ोत्तरी, मलिन बस्तियों के नियमितीकरण व विकास कार्य ठप होने के मामले मुख्य रूप से उठाए जाएंगे। वहीं, इस बार भाजपा संगठन ने पार्षदों की बैठक नहीं की जबकि हर बार बोर्ड बैठक से पहले संगठन पार्षदों को अनुशासन में रहने का पाठ पढ़ाता था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!