Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डस्वास्थ

दून अस्पताल देहरादून का सबसे बड़ा अस्पताल है लेकिन सुविधायें नहीं मिल रही हैं मरीजों को

आकाश ज्ञान वाटिका। दून अस्पताल कहने के लिए प्रदेश के प्रमुख चिकित्सालयों में शुमार जरूर है पर सरकार व शासन इससे मुंह फेरे बैठे हैं। न केवल दून बल्कि पहाड़ से भी मरीज यहां उपचार के लिए आते हैं, पर उनकी उम्मीद पर सरकारी सुस्ती ग्रहण लगा रही है। इसका पहला उदाहरण है सीटी स्कैन मशीन। मशीन पिछले सात माह से ठप है और मरीज बाहर से जांच करा रहे हैं। दूसरा है अस्पताल में स्टाफ की कमी। इस संबंध में अस्तपाल प्रशासन ने शासन को भी प्रस्ताव भेजा है लेकिन अस्पताल प्रशासन के कई अनुरोध के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

दून अस्पताल में न केवल शहर बल्कि पहाड़ व उत्तर प्रदेश -हिमाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्र से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। प्रतिदिन अस्पताल की ओपीडी करीब डेढ़ हजार तक रहती है। इन मरीजों को डॉक्टर कई तरह की जांच भी लिखते हैं। पर जांच के नाम पर मरीज की जेब कट रही है।

सीटी स्कैन मरीजों को बाहर से करवाना पड़ रहा है। अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन पिछले सात माह से ठप है। दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन अपने स्तर पर नई मशीन की खरीद की प्रक्रिया पूरी कर चुका है, पर स्वीकृति की फाइल काफी वक्त से शासन में ही अटकी हुई है। बताया जा रहा है कि शासन स्तर पर सीटी स्कैन पीपीपी मोड पर देने पर विचार चल रहा है। जिस कारण मामला अटका हुआ है। बहरहाल कारण जो भी हो इसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है।

दून अस्पताल में सिर का सीटी स्कैन 1418 रुपये, जबकि पूरे शरीर का सीटी स्कैन 2126 रुपये में होता है। बीपीएल मरीजों की जांच मुफ्त है। वहीं, निजी सेंटर में सिर का सीटी स्कैन 2500 और पूरे शरीर का पांच से छह हजार रुपये में होता है। ऐसे में अस्पताल में जांच न होने से मरीजों को काफी ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत बीपीएल मरीजों को है। जिन्हें जांच के लिए पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।

दून अस्पताल व दून महिला अस्पताल को एकीकृत कर मेडिकल कॉलेज में तब्दील किया गया तो लगा कि सुविधाएं बढ़ेंगी पर मरीज किसी न किसी कारण दिक्कत झेल रहे हैं। इनमें एक वजह पैरामेडिकल स्टाफ की कमी भी है।

मानकों की बात करें तो स्टाफ आधा भी नहीं है। इससे कई स्तर पर कठिनाईयां आ रही हैं। 24 घंटे पैथोलॉजी संचालित करने का ही उदाहरण लीजिए। योजना कई बार बनी, पर धरातल पर उतर नहीं पाई है। कारण ये कि इसके लिए आवश्यक लैब टेक्नीशियन अस्पताल के पास नहीं हैं। इसी कारण कल्चर टेस्ट पर भी अडंगा पड़ गया है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!