Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
देश

भारत-फ्रांस के बीच सम्बन्ध हुए मजबूत – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली के साथ की उपयोगी बातचीत

आकाश ज्ञान वाटिका। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बताया कि उन्होंने अपने फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली के साथ उपयोगी बातचीत की है और इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के सभी आयामों की समीक्षा की। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

रक्षा संबंधी आधिकारिक वार्ता

राजनाथ सिंह और फ्लोरेंस पार्ली ने मंगलवार रात दूसरी मंत्री स्तरीय वार्षिक रक्षा वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हितों के सामयिक क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विचार साझा किए। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘दोनों पक्षों ने रक्षा संबंधी आधिकारिक और संचालन स्तरीय वार्ता और मजबूत बनाने के रास्तों पर विचार विमर्श किया। दोनों पक्षों ने वर्तमान नियमित द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यासों (शक्ति, वरुण और गरुण) का विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की।’

हिंद महासागर क्षेत्र में भारत और फ्रांस की साझेदारी

दोनों नेताओं ने माना कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत और फ्रांस की साझेदारी क्षेत्र में साझा सामरिक और सुरक्षा हितों को संरक्षित रखने और बढ़ाने के लिए बेहद अहम है।

15 करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा

ल़़डाकू विमान राफेल के इंजन की निर्माता कंपनी सैफरन एयरक्राफ्ट इंजंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी [सीईओ] ओलिवियर एंड्रीज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कहा है कि भारत को आकर्षक कारोबारी माहौल उपलब्ध कराना चाहिए और अपने टैक्स व सीमा शुल्क नियमों से आतंकित नहीं करना चाहिए। उन्होंने भारत में 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की घोषणा भी की।

निर्माण इकाई को दौरा किया

राजनाथ सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर बताया, ‘फ्रांस की राजधानी पेरिस के निकट विल्लारोशे में स्थित सैफरन की इंजन निर्माण इकाई का दौरा किया। सैफरन को उसकी इंजन निर्माण क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्होंने राफेल के लिए भी इंजन विकसित किया है। सैफरन निर्माण इकाई में काम कर रहे भारतीय मूल के कुछ युवा और प्रतिभावान इंजीनियरों से मिलकर खुशी हुई। उनका तकनीकी ज्ञान और क़़डी मेहनत प्रभावित करने वाली और प्रेरणा देने वाली है।’

राजनाथ को दिया निर्माण इकाई पर प्रेजेंटेशन

इस मौके पर कंपनी ने रक्षा मंत्री को अपनी निर्माण इकाई पर एक प्रेजेंटेशन भी दिया। इसी में कंपनी के सीईओ ओलिवियर एंड्रीज ने प्रशिक्षण और रखरखाव के लिए भारत में निवेश की योजना का एलान किया। इसी दौरान ओलिवियर ने कहा, ‘वैमानिकी में भारत तीसरा सबसे ब़़डा बाजार बनने जा रहा है और हम अपने उपभोक्ताओं की सेवा के लिए भारत में रखरखाव और मरम्मत का मजबूत बेस बनाना चाहते हैं। लेकिन हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि भारतीय टैक्स और सीमा शुल्क प्रणाली हमें आतंकित न करे।’

‘मेक इन इंडिया’ के तहत निवेश

इस पर रक्षा मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि भारत ‘मेक इन इंडिया’ के तहत निवेश के लिए उचित माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनाथ सिंह ने कंपनी को अगले साल फरवरी में लखनऊ में आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो के लिए आमंत्रित किया जिसे कंपनी ने स्वीकार कर लिया। बता दें कि सैफरन ने पहले ही भारत में 1.5 करो़़ड डॉलर का निवेश किया हुआ है और वह हर साल 500 इंजीनियरों को प्रशिक्षण प्रदान करती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!