Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डधार्मिक

केदारनाथ मंदिर सोना प्रकरण की जाँच रिपोर्ट सार्वजनिक हो : अजेंद्र अजय

कांग्रेस एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत लगातार केदारनाथ धाम के गर्भगृह में स्वर्ण परत चढ़ाने के मामले में दुष्प्रचार अभियान चला रही है : अजेंद्र अजय

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 18 अगस्त 2024, देहरादून। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय केदारनाथ मंदिर में सोने के प्रकरण को लेकर व्यथित हैं। उनका आरोप है कि कांग्रेस एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत लगातार केदारनाथ धाम के गर्भगृह में स्वर्ण परत चढ़ाने के मामले में दुष्प्रचार अभियान चलाए हुए है। उन्होंने गढ़वाल कमिश्नर की जाँच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की माँग की है। साथ ही बीकेटीसी से जुड़े अन्य प्रकरणों के संबंध में भी कार्रवाई की अपेक्षा की है।

अजेंद्र ने फेसबुक पोस्ट में विस्तार से चर्चा की है। लिखा, केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में स्वर्ण परत चढ़ाने का कार्य एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत हुआ, पर राजनीतिक स्वार्थों के चलते धाम को विवाद का केंद्र बना रहे हैं। अजेंद्र अजय ने लिखा, कुछ समय पूर्व एक स्वामी ने उद्धव ठाकरे से भेंट कर सोने को लेकर सवाल उठाए थे। उसके बाद शुक्रवार को ठाकरे ने महाराष्ट्र विस चुनाव के चलते यह मुद्दा उठाया। अजेंद्र के मुताबिक, गत वर्ष जब सोने को लेकर विवाद हुआ था, तब ही उन्होंने सरकार से जाँच का अनुरोध किया था। सरकार ने जाँच कराई। कहा, बदरी-केदार करोड़ों हिंदुओं की आस्था व श्रद्धा के केंद्र के साथ हमारे प्रदेश की आर्थिक की धुरी भी हैं। धामों के प्रति अगर श्रद्धालुओं में किसी प्रकार का गलत संदेश जाता है तो वह हमारे प्रदेश की आर्थिकी को क्षति पहुँचाने के साथ ही हिंदू धर्मावलंबियों के लिए भी कष्टकारक है। कहा, पीएम के प्रयासों से विगत वर्षों में बदरी-केदार में श्रद्धालुओं की संख्या नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। कहा, मंदिरों में दीमक की तरह लगे स्वार्थी तत्व वहां सुधार की प्रक्रिया में बाधक बने हुए हैं।

वर्ष 2012 से कुछ समय पूर्व तक मंदिर समिति में तैनात रहे एक अधिकारी के कार्यकाल की जाँच की माँग की। कहा, समिति के कुछ सदस्यों की जाँच, जिनकी पत्रावली गृह विभाग में लंबित है, उन पर कार्रवाई को लेकर पहल जरूरी है। क्यूआर कोड को लेकर पुलिस के पास दर्ज एफआईआर का निष्कर्ष भी सार्वजनिक करना जरूरी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!