Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
स्वास्थ

यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या बैंगन खा सकते हैं ? जानिए कौन सी सब्जियाँ शरीर में प्यूरीन बढाती हैं

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 18 अगस्त 2024, देहरादून। हाई यूरिक एसिड के मरीज को बारिश में कई सब्जियों से परहेज करना चाहिए। ये सब्जियां मानसून में शरीर में प्यूरीन बढ़ा सकती हैं। इससे जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। जानिए क्या यूरिक एसिड में बैंगन खाया जा सकता है ? डाइट में प्यूरीन से भरपूर सब्जियां और फूड आइटम शामिल करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है।

वैसे तो यूरिक एसिड नैचुरल तरीके से शरीर से बाहर निकलता रहता है, लेकिन कई बार यूरिक एसिड अधिक होने पर यह क्रिस्टल के रूप में जोड़ों में जमा होने लगता है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं. क्रिस्टल के रूप में जमा यूरिक एसिड जोड़ों के दर्द का बड़ा कारण बनता है। इससे हाथ-पैरों में सूजन आ जाती है. ऐसे में डाइट से कुछ सब्जियां और फूड आइटम को हटा देना चाहिए क्योंकि यह प्यूोरीन बनाती है। मानसून में ऐसी कई सारी सब्जियां जो यूरिक एसिड को बढ़ा सकती है. आए जानें यूरिक एसिड में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए।

यूरिक एसिड लेवल बढऩे पर इन सब्जियों से बचें

बैंगन : यूरिक एसिड के मरीज को बैंगन नहीं खाना चाहिए। बैंगन खाने से शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ सकती है। इससे आपको जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। यूरिक एसिड के मरीज को बैंगन का ज्यादा नहीं खाना चाहिए।

मॉनसून में इन सब्जियों को खाने से बचना चाहिए

अरबी : अरबी भी मानसून की सब्जियों में शामिल है। अरबी खाने में भले ही स्वादिष्ट लगे, लेकिन यूरिक एसिड होने पर इस सब्जी को नहीं खाना चाहिए। अरबी खाने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है, जिससे आपको परेशानी हो सकती है।

पालक : हरी सब्जियों में पालक को बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन ज्यादा पालक खाने से यूरिक एसिड बढ़ जाता है। पालक में प्रोटीन और प्यूरीन दोनों होते हैं, जिससे सूजन और दर्द हो सकता है। इसलिए यूरिक एसिड में पालक नहीं खाना चाहिए।

गोभी : वैसे तो सर्दियों में फूलगोभी का सीजन होता है, लेकिन आजकल फूलगोभी पूरे साल मिलती है। हाई यूरिक एसिड वाले मरीजों को गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। गोभी में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है। इसलिए यूरिक एसिड होने पर गोभी न खाएं।

मशरूम : मशरूम भी मानसून की सब्जियों में शामिल है। मशरूम भले ही स्वादिष्ट लगता हो, लेकिन हाई यूरिक एसिड वाले मरीजों को मशरूम से बचना चाहिए। मशरूम में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!