Breaking News :
>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका
राजनैतिक-गतिविधियाँ

राज्यपाल पुरानी परंपरा को खत्म करते हुए ऊंची कुर्सी पर नहीं बैठेंगे

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र अब पुरानी परंपरा को खत्म करते हुए ऊंची कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। अब तक किसी भी समारोह अथवा कार्यक्रम में मंच पर राज्यपाल के लिए ऊंची कुर्सी लगाई जाती थी, लेकिन मिश्र ने इसे अंग्रेजों के जमाने की परंपरा बताते हुए खत्म करने का निर्णय लिया है। राज्यपाल ने कहा कि कुर्सी थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन दूसरों की तुलना में ऊंची ना होकर समान होगी। इस कुर्सी पर अशोक स्तंभ का प्रयोग हो सकेगा ।

राज्यपाल ने राजभवन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस बारे में शीघ्र ही गाइडलाइन जारी कर दी जाए। ऊंची कुर्सी नहीं लगाने को लेकर राज्यपाल का मानना है कि वे सब को समान रखने की बात के पक्ष में है। इससे पहले पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने राज्यपाल के साथ ‘महामहिम’ लगाने और “गार्ड ऑफ ऑनर” की परंपरा काे बंद कराया था। इसे अब राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी जारी रखा है।

मिश्र ने आदिवासी इलाकों को लेकर चलाई जाने वाली सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर नियमित रूप से उन्हे ब्रीफ करने के लिए भी सरकार को कहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से ही मिश्र राजभवन के दरवाजे आम लोगों के लिए खोले और अब वे नियमित रूप से लोगों से मिलते हैं। लोगों से मिलने वाले ज्ञापन और पत्र सरकार को भेजे जाते हैं। इनके निस्तारण की मॉनिटिरिंग को लेकर राजभवन के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!