Breaking News :
>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की वजह से,बिजली के उत्पादन में आई जबरदस्त गिरावट

उत्तराखंड में नदियों का जलस्तर गिरने से बिजली उत्पादन में जबरदस्त गिरावट आई है। तापमान गिरने के उच्च हिमालयन क्षेत्रों में बर्फ पिघलनी बंद हो गई है। इस कारण नदियों में पानी कम होने लगा है। इसका सीधा असर जल विद्युत परियोजनाओं पर पड़ा है। टर्बाइनों की रफ्तार कम हो गई है और विद्युत उत्पादन सामान्य से कम हो रहा है। ऊर्जा निगम को विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए बाहरी राज्यों पर निर्भरता बढ़ गई है।

लगातार खराब हो रहे मौसम के कारण ऊर्जा निगम भी विद्युत उत्पादन के लिए चिंतित है। यदि आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह खराब रहा तो विद्युत उत्पादन में ओर कमी आने की संभावना है। ऐसे में निगम को केंद्रीय सेक्टरों से बिजली की व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

प्रदेश में बिजली की मांग प्रतिदिन करीब 38 मिलियन यूनिट है। वहीं, विभिन्न विद्युत परियोजनाओं व अन्य स्रोतों से करीब 20 मिलियन यूनिट उत्पादन हो रहा है। इसी कमी को पूरा करने के लिए वर्तमान में ऊर्जा निगम 18 मिलियन यूनिट बिजली केंद्रीय सेक्टरों से खरीद रहा है।

उत्पादन केंद्रों पर यदि नजर डालें तो यूजेवीएनएल से 8.5 मिलियन यूनिट, गैस पावर हाइड्रो से 7.5, सोलर प्लांटों से तीन मिलियन यूनिट, जबकि शुगर प्लांटों से एक मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

सप्ताह में यह रही बिजली की मांग

16 दिसंबर———36.7 मिलियन यूनिट

15 दिसंबर———32.7 मिलियन यूनिट

14 दिसंबर———33.2 मिलियन यूनिट

13 दिसंबर———29.5 मिलियन यूनिट

12 दिसंबर———36.2 मिलियन यूनिट

11 दिसंबर———36.7 मिलियन यूनिट

10 दिसंबर———35.9 मिलियन यूनिट

इसलिए बढ़ रही बिजली की मांग

कड़ाके की सर्दी में घरों में हीटर और ब्लोअर लगाने का प्रचलन बढ़ा है। जिससे विद्युत की खपत भी बढ़ जाती है। गर्मियों में विद्युत की डिमांड को बढ़ती है लेकिन उसके सापेक्ष उत्पादन भी बढ़ जाता है। सर्दियों में विद्युत की मांग तो बढ़ रही है, लेकिन उत्पादन कम हो रहा है। इसलिए दिक्कत आती है। इसलिए ऊर्जा निगम को केंद्रीय सेक्टरों से बिजली लेकर इसकी कमी पूरी करनी पड़ रही है।

फिलहाल नहीं हो रही बिजली की कटौती 

ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता एके सिंह के मुताबिक, नदियों में पानी कम होने और बर्फ कम पिघलने के कारण बिजली उत्पादन में कमी आई है। ऐसे में सेंट्रल सेक्टरों से बिजली ली जा रही है। फिलहाल बिजली कटौती नहीं की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!