Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डखेल-जगतनैनीताल

राज्यपाल ने राजभवन में गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित 18वें “गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट’’ का टी-ऑफ खेलकर किया शुभारम्भ

राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों से आए गोल्फरों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 19 मई 2023, नैनीताल। शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने राजभवन में गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित 18वें “गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट’’ का टी-ऑफ (Tee off) खेलकर शुभारम्भ किया। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। इस वर्ष 125 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण कराया है। पहले दिन आज 58 गोल्फर खेले जिनमें 09 महिलायें एवं 09 जूनियर गोल्फर शामिल थे। राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों से आए गोल्फरों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी हमारे ब्रांड एम्बेस्डर हैं। यहाँ खेलने वाले खिलाड़ी गोल्फ खेल के साथ-साथ नैनीताल सहित यहाँ के अन्य पर्यटक स्थलों का आनंद ले सकेंगे। राजभवन गोल्फ कोर्स का नैसर्गिक सौन्दर्य अपने आप में अलग है इसका नाम पूरे दुनिया में शामिल हो इस ओर भी प्रयास किया जायेगा। देश के विभिन्न भागों से यहां आने वाले खिलाड़ी गोल्फ खेलने के साथ ही उत्तराखण्ड की नैसर्गिक सुंदरता, दिव्यता, यहाँ के पर्यटन स्थलों के साथ-साथ जैव विविधता का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने कहा कि गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन, नैनीताल सहित सम्पूर्ण उत्तराखण्ड की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक ’’विशिष्ट पर्यटक स्थल’’ के रूप में पहचान स्थापित करने में मददगार  होगा। राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ टूर्नामेन्ट में 06 वर्ष के बच्चे और 75 वर्ष से ऊपर तक के सुपर वेटरन खेल रहे हैं जिससे टूर्नामेंट की रोचकता बढ़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड से राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहां का प्रतिनिधित्व करेंगे।

शुभारंभ के अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत, अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस भदौरिया, एसएसपी पंकज भट्ट, परिसहाय राज्यपाल मेजर तरूण कुमार, अमित श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक डॉ० तृप्ति श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ० नितिन उपाध्याय, गोल्फ कैप्टन कर्नल (से.नि.) हरीश शाह सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, प्रायोजक, सहप्रायोजक संस्थानों के प्रतिनिधि, गोल्फर्स उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!