Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डदेहरादून

मसूरी शहर की स्थापना के 200 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यपाल लेफ्टि. जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने सभी मसूरी वासियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें

इस सुंदर शहर की स्थापना के 200 वर्ष पूर्ण होने पर मसूरी के साथ-साथ पूरे उत्तराखण्ड के लिए भी गर्व की बात है : राज्यपाल

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 19 मई 2023, मसूरी/नैनीताल। मसूरी शहर की स्थापना के 200 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से.नि.) ने सभी मसूरी वासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा ‘‘पहाड़ों की रानी, मसूरी अत्यंत रमणीक शहर है जो हमारे राज्य के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। देश विदेश के सभी हिस्सों से पर्यटक मसूरी आते हैं और प्रत्येक वर्ष इसमे उत्तरोत्तर वृद्वि देखी जा रही है। विंटर लाइन, जो सिर्फ मसूरी से देखी जा सकती है, यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केन्द्र है। एक तरफ मसूरी रिज से दून घाटी का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है, जबकि उत्तर की ओर आगंतुकों को हिमाच्छादित पर्वत शिखरों का विहंगम दृश्य देखने को मिलता है।’’

राज्यपाल ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से कई प्रसिद्ध हस्तियों का भी मसूरी से काफी करीबी जुड़ाव रहा है। यह शहर कई प्रसिद्ध लेखकों जैसे रस्किन बॉन्ड, बिल ऐटकेन, स्टीफन ऑल्टर, कॉलिन गैंजर और गणेश शैली का भी घर रहा है। उन्होंने कहा कि इस सुंदर शहर की स्थापना के 200 वर्ष पूर्ण होने पर मसूरी के साथ-साथ पूरे उत्तराखण्ड के लिए भी गर्व की बात है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!