Breaking News :
>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

उत्‍तराखंड सरकार ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा की रद्द, 12वीं की परीक्षाओं को फ़िलहाल किया स्‍थगित

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल 2021, रविवार, हल्‍द्वानी। उत्‍तराखंड सरकार ने भी सीबीएसई और देश के अन्य बोर्डों की तर्ज पर दसवीं की परीक्षा को रद करते हुए 12वीं की परीक्षाओं को स्‍थगित करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी आज सुबह शिक्षा मंत्री आरविंद पांडे ने ट्वीट कर दी है। उन्‍होंने कहा क‍ि प्रदेश में कोरोना महामारी के दृष्टिगत परीक्षार्थियों की सुरक्षा और बचाव के लिए उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने और कक्षा 12 की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। आगे भी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य के दृष्टिगत ही निर्णय लिए जाएंगे।

उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाएं इस बार चार मई से शुरू होकर 22 मई तक होने वाली थी। हाईस्कूल की परीक्षा में 148355 व इंटर में 122184 परीक्षार्थी शामिल थे। जिसमें हाईस्कूल में 145691 संस्थागत व 2664 व्यक्तिगत तथा इंटर में 118135 संस्थागत व 4049 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए बोर्ड परीक्षा भी निरस्त करने की संभावना जताई जा रही थी। परीक्षा को लेकर बीते दिनों शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे भी वैट एंड वॉच की बात कह रहे थे। रविवार सुबह शिक्षा मंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर परीक्षाओं को लेकर बयान दिया है। फेसबुक के माध्यम से उन्होंने बताया कि कोराना महामारी के दृष्टिगत परीक्षार्थियों की सुरक्षा व बचाव के लिए दसवीं की बोर्ड परीक्षा को निरस्त करने व 12 वीं की परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। दो मई से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षा को टालने का निर्णय लिया गया है।

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं के बारे में फैसले पर शिक्षा विभाग को रुख स्पष्ट करने को कहा गया था। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि शिक्षा विभाग का प्रस्ताव मिलने पर आगे फैसला लिया जाएगा। कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से सीबीएसई समेत तमाम बोर्ड अपनी परीक्षाएं टाल चुके हैं। बोर्ड उत्तराखंड में बोर्ड की परीक्षाएं चार मई से 22 मई तक प्रस्तावित थीं। बीते रोज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी कोरोना संकट को देखते हुए परीक्षाओं को स्थगित करने समेत आवश्यक कदम उठाने के संबंध में विद्यालयी शिक्षा व उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दे चुके थे। वहीं आज सुबह शिक्षा मंत्री आरविंद पांडे ने ट्वीट कर 10वीं की परीक्षा रद करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!