Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना संक्रमण के बिगड़ते हालातों के बीच दिल्ली में बीते 24 घंटे में आए अब तक के सबसे ज्यादा 25,500 कोरोना के मामले सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल 2021, रविवार, नई दिल्ली। कोरोना को लेकर बिगड़ रहे हालात के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को डिजिटल प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि चिंता की बात यह है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 30 फीसद पहुंच गई है। दिल्ली में कोरोना के 25,500 केस सामने आए हैं। दिल्ली में बेड की कमी हो गई है। आईसीयू बेड दिल्ली भर में 100 बचे हैं। आक्सीजन समाप्त होती जा रही है। कल एक प्राइवेट अस्पताल में एक बड़ी घटना होते होते बची। पिछले 24 घंटे में  पॉजिटिविटी रेट बढ़कर क़रीब 30% हो गया है। मामले बहुत तेज़ी से बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात हुई। उनसे मदद मांगी है। केंद्र से मदद मिल रही है। केंद्र से तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग की है। दिल्ली में पल पल स्थिति खराब हाे रही है। केंद्र से सात हजार बेड मांगे हैं। हम अपने तौर पर भी छह हजार आक्सीजन बेड अगले कुछ दिनों में तैयार कर देंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से 3600 बेड का इंतजाम किया जा रहा है। चार दिन के अंदर 6 हजार बेड जुटाए जाएंगे। केंद्र सरकार के दिल्ली में 10 हजार बेड हैं। उनसे बेड मांगे हैं। साथ ही उन्होंने अफसरों के साथ बैठक की और सख्त निर्देश दिए कि कोई भी दवाईयों की कालाबाजारी करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हम कुछ दिनों तक स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे। अगर हालात बिगड़ते हैं, तो हम आपके जीवन को बचाने के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत है, हम उठाएंगे। बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड 19,486 नए केस मिले और 141 मरीजों की जान चली गई। बीते एक सप्ताह में ही 97,097 मामले सामने आ चुके हैं। इस तरह सक्रिय केसों की संख्या 61,005 हो गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में 12,649 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!