Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

2 अप्रैल 2021 से शुरू हो रहे झंडा मेला ने अधिकारियों की बढ़ाई चिंता

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2021, गुरूवार, देहरादून। सालभर कोरोना से जूझने के बाद कहां तो जिला प्रशासन राहत की उम्मीद कर रहा था और अब संक्रमण की नई लहर ने अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। यह चिंता दो अप्रैल से शुरू हो रहे झंडा मेला ने और बढ़ा दी है। वजह साफ है कि पंजाब कोरोना से खासा प्रभावित है और बड़ी संख्या में संगतें यहीं से दून पहुंचती हैं। वर्तमान में आवाजाही और तमाम अन्य आयोजनों को प्रतिबंध से बाहर रखा गया है। ऐसे में झंडा मेला में संगतों की आमद के दौरान शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कराना आसान नहीं है। हालांकि, जिला प्रशासन मेले को नियंत्रित करने या आयोजन के दौरान नियमों के पालन को लेकर एडवाइजरी तैयार कर रहा है।

बताया जा रहा है कि जो गाइडलाइन कुंभ के लिए अपनाई जाएगी, उसी तरह के नियम झंडा मेले के लिए भी बनाए जाएंगे। संभव है कि झंडा मेले में आने वाली संगतों के लिए आरटी-पीसीआर जांच की अनिवार्यता कर दी जाए। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि झंडा मेले के दौरान पेश आने वाली सभी तरह की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन तैयार की जा रही है। प्रयास किए जा रहे हैं कि गुरुवार को एडवाइजरी जारी कर दी जाए। जो संगतें दून पहुंचती हैं, उनमें बड़ी संख्या में लोग वाहनों में खचाखच भरकर आते हैं। दून में भी एक सीमित स्थल पर संगतें एक-दूसरे से सटकर चलती हैं। इनके रहने व खाने-पीने के लिए भी सीमित स्थल होते हैं। झंडा जी के आरोहण के समय भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में नियमों का पालन करा पाना आसान नहीं होता। देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन व पुलिस किस तरह व्यवस्था बनाने में सफल हो पाते हैं।

एतिहासिक झंडा मेले का स्वरूप सीमित रखने की तैयारी की जा रही है। कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए मेला प्रबंधन समिति ने यह फैसला लिया है। हालांकि, समिति को अभी जिला प्रशासन की गाइडलाइन का भी इंतजार है। मेला प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक केसी जुयाल ने बताया कि मेला प्रबंधन समिति ने तैयारी शुरू कर दी है। आज (गुरुवार) को समिति के सदस्य हरियाणा स्थित अरइयांवाला के लिए रवाना होंगे। यहां 25 मार्च को श्रीझंडे जी का आरोहण होगा, जिसके बाद संगतें श्रीझंडे जी को लेकर दून के लिए रवाना होंगी। जुयाल ने बताया कि हर साल औसतन आठ लाख श्रद्धालु मेले में श्रीझंडे जी के दर्शनों को पहुंचते हैं। सामान्य तौर पर मेला 25 दिनों का होता है, लेकिन इस साल कोरोना को देखते हुए मेला दो से तीन दिनों तक ही सीमित रखा जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!