Breaking News :
>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना संक्रमण की चपेट में आये उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, दिल्ली एम्स में होंगे भर्ती

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2021, गुरूवार, देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत एहतियातन दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती होंगे। बुधवार को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि, उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री समेत उनके परिवार के पांच सदस्यों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘अनंतोगत्वा कोरोना पहलवान ने मुझे जकड़ ही लिया। मैंने अपनी पत्नी, बेटी, सुमित रावत, पूरन रावत इन सबका कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया। मैं तब भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने में हिचकिचा रहा था। फिर मुझे लगा, नहीं मुझे भी करवा लेना चाहिए और अच्छा हुआ मैंने टेस्ट करवा लिया। टेस्ट की रिपोर्ट आने पर मैं पॉजिटिव पाया गया हूं और मेरे परिवार के एक साथ चार अन्य सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जितने भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपनी जांच करवा लें, क्योंकि ये सावधानी आवश्यक है।’

गौरतलब  है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कुछ दिन पहले टीका भी (पहली डोज) लगवा चुके हैं। इसके बाद वह कई कार्यक्रमों में शामिल भी हुए। दोक दिन पहले ही वह डीएवी पीजी कॉलेज व सुभाष रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!