Breaking News :
>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या
फिल्म-जगतमनोरंजन

‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का पहला पोस्टर जारी, 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2024, शनिवार, मुम्बई। अभिनेत्री तापसी पन्नू को आखिरी बार 2023 में शाहरुख खान के साथ फिल्म डंकी में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हुई। आने वाले दिनों में तापसी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आएंगी।इस फिल्म में विक्रांत मैसी और सनी कौशल भी अपनी अदाकारी का तडक़ा लगाते हुए दिखाई देंगे।अब निर्माताओं ने फिर आई हसीन दिलरुबा का पहला पोस्टर जारी कर दिया है।

पोस्टर में तापसी, विक्रांत और सनी की तिगड़ी देखने को मिल रही है। यह फिल्म 9 अगस्त, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, खून को मिटाये ये बारिश, यही है इस कातिलाना इश्क की गुजारिश।

फिर आई हसीन दिलरुबा 2021 में आई फिल्म हसीन दिलरुबा का सीक्वल है, जिसमें तापसी के साथ विक्रांत और अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अभिनय किया था।फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।

बता दें कि इस फिल्म के पहले पार्ट में तापसी पन्नू ने रानी का किरदार निभाया हैं और विक्रांत मैसी ऋषभ सक्सेना उनके पति की भूमिका में होते हैं. हसीन दिलरुबा विनी मैथ्यू द्वारा निर्देशित और कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित है. इसके अलावा तापसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अगली बार अपनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म वो लडक़ी है कहां में नजर आने वाली हैं. फिल्म में उनके साथ प्रतीक बब्बर और प्रतीक गांधी भी नजर आएंगे. फिल्म अरशद सैयद द्वारा लिखित और निर्देशित है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!