Breaking News :
>>धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना>>मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना>>महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज>>ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार>>ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच>>कृष्ण भक्ति में सराबोर हुआ श्री सनातन धर्म मंदिर, छठी उत्सव में गूँजे राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयकारे>>प्रहरी हिमालय>>लोक भवन में आयोजित हुआ ‘एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज’ कार्यक्रम>>भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन>>श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण>>पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता>>15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’>>पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश>>नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश>>मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देगी योगी सरकार, विद्यालयों के वार्षिकोत्सव में मिलेगा पुरस्कार>>इंडिया-इजराइल परियोजना: बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल>>स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर>>पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया>>अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

भूस्खलन की चपेट में आने से माँ बेटी की मलबे में दबने से हुई मौत

टिहरी जिले के तोली गाँव में हुआ दर्दनाक हादसा

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2024, शनिवार, देहरादून/टिहरी। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले तीन दिन से जारी मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन का क्रम भी बदस्तूर जारी है। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के तोली गांव में देर रात्रि हुए भूस्खलन की चपेट में आए एक मकान के अंदर मां और बेटी की सोते हुए ही दबकर मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने देर रात किसी तरह बाहर भाग कर जान बचाई।

सरिता देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह, उम्र 40 वर्ष व अंकिता, उम्र 15 वर्ष, ग्राम तोली के शव मलबे से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम तोली गांव पहुंच गई है। वहीं भारी बारिश के चलते भिलंगना ब्लॉक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। साथ ही प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की हैl

तोली गांव के ग्राम प्रधान रमेश जिरवाड़ ने इस समाचार पत्र को बताया, “रात को दो-ढाई बजे क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। इसी दौरान ग्रामीण वीरेंद्र लाल का मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। मकान के पीछे से हुए भूस्खलन में दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। घर के अंदर सो रही वीरेंद्र लाल की पत्नी सरिता देवी, 36 वर्ष और उसकी बेटी अंकिता, 15 साल अंदर मालबे में दब गई है”.

एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर रविंद्र सजवान ने बताया, “एसडीआरएफ द्वारा सुबह चलाए गए बचाव अभियान में डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लापता दोनों महिलाओं का शव बरामद किए गए”। आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, तिनगढ़ गांव का जूनियर हाई स्कूल भवन भी भूस्खलन से पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। विशन गांव, दला गांव को जोड़ने वाला पैदल पुलिया भी बह गई है।

सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने भारी बारिश की दृष्टिगत SDRF टीम को बूढ़ा केदार क्षेत्र में ही कैंप करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!