Breaking News :
>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट
मनोरंजन

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 4’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

पोस्टर में एक योद्धा लुक,एक कूल लुक में नज़र आ रहे हैं अक्षय

आकाश ज्ञान वाटिका। अक्षय कुमार की मल्टी स्टार फिल्म ‘हाउसफुल 4’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। अक्षय ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में अक्षय दो अवतार में नजर आ रहे हैं। पहले पोस्टर में वो हाथों में धनुष लिए योद्धा की शक्ल में नजर आ रहे हैं। इस लुक में वो काफी गुस्सैल दिख रहे हैं। उनकी फोटो के ऊपर लिखा है, ‘बाला शैतान का साला’।

दूसरे पोस्टर में दो अक्षय दिखाई दे रहे हैं। एक योद्धा वाले लुक में, और एक कूल लुक में। पोस्टर में नजर आ रहा है कि 1419 वाले अक्षय, 2019 वाले अक्षय का चेहरा दबा रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए खिलाड़ी ने अपना इंट्रोडक्शन भी दिया है। अक्षय ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मिलिए 1419 के रामकुमार बाला और 2019 के लंदन रिटर्न हैरी से’। इस ट्वीट के साथ अक्षय ने ये भी बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

View image on Twitter
 इससे पहले अक्षय ने सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया था जिसमें फिल्म के टाइटल के बारे में जानकारी दी गई थीं। हालांकि पोस्टर के साथ अक्षय ने ये बता दिया था कि इस फिल्म में 1419 से लेकर 2019 तक का वक्त दिखाया जाएगा। साथ ही अक्षय ने बताया था कि आज हर घंटे फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया जाएगा।

बता दें कि हाउसफुल फ्रेंचाइजी की तीन फिल्‍में पर्दे पर आ चुकी हैं और इन तीनों ही फिल्‍मों को दर्शकों का खूब प्‍यार मिला। अब तक आई हाउसफुल के सभी पार्ट ने बॉक्‍स ऑफिस पर भी जबरदस्‍त कमाई की है। मेकर्स की ओर से दावा किया जा रहा है कि हाउसफुल 4 अपनी पिछले तीनों पार्ट की तरह ही जबरदस्‍त कॉमेडी और कहानी लेकर आ रही है। फिल्‍म को साजिद नाडयाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और इसका डायरेक्‍शन फरहाद सामजी ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, चंकी पांडे, राणा दग्गुबाती, अमांदा रोसारियो, बोमन ईरानी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!