Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
राजनैतिक-गतिविधियाँ

रामदेव का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गाँधी परिवार चाहता था अमित शाह जेल में ही खत्म हो जाएं

आकाश ज्ञान वाटिका। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा शहर में आए योगगुरु स्वामी रामदेव ने मंगलवार को कांग्रेस  पर बड़ा हमला बोला है। नोएडा में एक निजी संस्थान में आए स्वामी रामदेव ने कहा कि गाँधी परिवार ने अमित शाह को जेल भेजा था। सोनिया गांधी  और राहुल गाँधी का नाम लेकर उन्होंने साफतौर पर कहा कि यह दोनों नेता कभी नहीं चाहते थे कि अमित शाह और मोदी जिंदा रहें। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार चाहता था कि अमित शाह जेल में ही खत्म हो जाएं।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कभी बदले की भावना से काम नहीं करते। स्वामी रामदेव ने पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम  को निशाने पर लेते हुए कहा कि पी. चिदंबरम पूर्व में कानून मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें खुद कानूनी कार्रवाई में फंसना पड़ेगा। यही कारण है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जमकर कानून से खिलवाड़ किया। रामदेव ने कहा कि ईश्वर के यहां देर है अंधेर नहीं है। अमित शाह को जेल भेजने वाले पी. चिदंबरम आज खुद अपने ही किए में फंस चुके हैं।

वहीं स्वामी रामदेव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का कानून तोड़ना और भगवान का कानून तोड़ना दोनों ही गलत है अगर देश का कानून तोड़ेंगे तो चिदंबरम जैसा हाल हो जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व भर में भारत का परचम लहराया जा रहा है। हाउडी मोदी में हर जगह मोदी जी छाए हुए हैं। आने वाला समय भारत और भारतीयों का है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!