Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
खेल-जगत

आज होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलेगा भारत 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 3 अगस्त 2023, नई दिल्ली। टेस्ट और वनडे सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम आज वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम की अगुआई हार्दिक पांड्या करेंगे, जबकि रोहित और कोहली इस टी-20 टीम में शामिल नहीं हैं। टीम के उप-कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। इस सीरीज में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को मौका मिलने की उम्मीद है। जायसवाल और तिलक का आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा रहा था और दोनों को पहली बार टी-20 टीम में जगह मिली है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप और तेज गेंदबाज ओसाने थाॅमस की वापसी से टीम मजबूत हुई है, जिसके कप्तान रोवमैन पाॅवेल हैं। मैच रात आठ बजे शुरू होगा, जबकि टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:30 बजे होगा।

भारतीय टीम छह महीने बाद कोई टी20 मैच खेलने उतरेगी। पिछला टी20 मैच टीम इंडिया ने एक फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद टीम टेस्ट या वनडे ही खेल रही है। पिछले छह टी20 मैचों में भारत ने चार जीते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछला टी20 सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से और उससे पहले श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज भी 2-1 के अंतर से ही अपने नाम किया था। दोनों टीमों के टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो इस फॉर्मेट में भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 25 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 17 और वेस्टइंडीज ने सात मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। कैरिबियाई धरती पर दोनों टीमें सात बार भिड़ चुकी हैं। इसमें से भारत ने चार और वेस्टइंडीज ने तीन मैच जीते हैं।

यह भारत का 200वां टी20 मैच होगा। टीम इंडिया इस मुकाम को हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन जाएगी। भारत से पहले सिर्फ एक टीम ने 200 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। पाकिस्तान 223 टी20 मैचों के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर है। भारतीय टीम ने अपना पहला टी20 मैच एक दिसंबर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेला था। उस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी और भारत ने वह मुकाबला छ: विकेट से जीता था। सचिन तेंदुलकर का यह पहला और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!