Breaking News :
>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तर-प्रदेशदेश

मानसिक उत्पीड़न के चलते  हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, पत्र में लिखी आपबीती 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 3 अगस्त 2023, बरेली, उत्तर प्रदेश। बरेली के थाना शाही क्षेत्र की दुनका चौकी में बुधवार देर रात हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली गर्दन की हड्डी तोड़ती हुई आर-पार हो गई। घायल सिपाही की हालत गंभीर है। बरेली से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सिपाही ने खुद को गोली मारने से पहले एक पत्र लिखा है। पत्र में चौकी इंचार्ज और एक सिपाही पर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को निलंबित कर दिया है।

हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी मूल रुप से बिजनौर के रहने वाले हैं। दुनका चौकी में नीरज चौधरी ने बुधवार रात करीब 12.45 बजे अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली। इससे चौकी में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो नीरज लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े मिले। पास में उनकी बंदूक पड़ी हुई थी। साथी पुलिसकर्मी उन्हें लेकर भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से एक नोट मिला, जिसमें हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी ने चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार और सिपाही अमित शर्मा पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। पत्र में लिखा है कि चौकी इंचार्ज और सिपाही काफी दिनों से परेशान कर रहे हैं। बात-बात पर बेइज्जती करते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं। ये दोनों गलत कामों में लिप्त हैं। मुझे चौकी से हटाना चाहते हैं। मैं इनकी प्रताड़ना काफी दिनों से झेल रहा हूं। इनके खिलाफ कानून कार्रवाई होनी चाहिए।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि दुनका चौकी में तैनात हेड कांस्टबेल ने आत्महत्या का प्रयास किया था। घायल सिपाही का मेरठ में उपचार कराया जा रहा है। उनकी हालत स्थित बनी हुई है। वहां उनके परिजन और पुलिस टीम भी है। घायल हेड कांस्टबेल ने चौकी इंचार्ज और एक सिपाही पर आरोप लगाए हैं। चौकी इंचार्ज और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!