Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
मनोरंजन

फिल्म गुड न्यूज का ट्रेलर रिलीज होने से पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म गुड न्यूज का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया गया है। ट्रेलर रिलीज से कुछ ही घंटे पहले जारी किए गए इस पोस्टर में फिल्म की स्टार कास्ट नजर आ रही हैं और चारों अहम किरदार एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म पोस्टर में अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर और कियारा आडवाणी के साथ दिलजीत दोसांझ नजर आ रहे हैं। चारों एक साथ खड़े हैं। वहीं, इससे पहले भी फिल्म के तीन पोस्टर रिलीद हुए थे, जिसमें अक्षय कुमार का चेहरा दो प्रेग्नेंट महिलाओं के पेट के बीच में दिख रहा था और ठीक ऐसे ही दूसरे पोस्टर में दिलजीत दोसांझ दो प्रेग्नेंट महिलाओं के बीच दिख रहे थे। वहीं तीसरे पोस्टर में दोनों हीरोइन करीना कपूर और कियारा आडवाणी दिखाई दे रही हैं।

फिल्म का पोस्टर सोमवार दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाना है और उससे पहले फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर आने के वक्त तय हो गया है और जल्द ही फिल्म को ट्रेलर भी जारी कर दिया जाएगा। गुड न्यूज़ को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म की कहानी इनवर्टो फर्टिलाइज़ेशन यानि आईवीएफ से होने वाली प्रेग्नेंसी पर आधारित है। इसका निर्माण करण जौहर की कंपनी ने किया है। गुड न्यूज़ कॉमेडी सोशल ड्रामा फ़िल्म है।

वहीं अक्षय कुमार केसरी, मिशन मंगल और हाउसफुल 4 की शानदार कामयाबी के बाद अब गुड न्यूज के जरिए बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। एक के बाद एक फिल्में रिलीज करने वाले अक्षय कुमार क्रिसमस के मौके पर इस फिल्म को रिलीज करेंगे, जो 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार लंबे समय से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और फिल्म की कास्ट ने हाउसफुल-4 का भी प्रमोशन किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!