Breaking News :
>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि
खेल-जगत

अभय नेगी ने अर्धशतक ठोक कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के एक मुकाबले में मेेघालय और मिजोरम का आमना-सामना हुआ। इस मैच में मेघालय के बल्लेबाज अभय नेगी (Abhay Negi) ने इस टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक लगाकार इतिहास रच दिया। इस मैच में मेघालय ने मिजोरम को 25 रन से हराया और ये मुकाबला अभय के लिए यादगार बन गया। इस मैच में पहले खेलते हुए मेघालय ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 207 रन बनाए। इसके जवाब में मिजोरम की टीम 20 ओवर में 2 विकेट पर 182 रन ही बना पाई।

अभय नेगी ने तोड़ा रॉबिन उथप्पा का रिकॉर्ड

अभय नेगी ने मिजोरम के खिलाफ हुए मैच में अपना अर्धशतक सिर्फ 14 गेंदों पर पूरा किया। उन्होंने इस मैच में 15 गेंदों पर नाबाद 50 रन की पारी खेली और अपनी पारी में 2 चौके व 6 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 333.33 का रहा। अपनी इस पारी के दम पर अभय नेगी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। इससे पहले ये रिकॉर्ड रॉबिन उथप्पा के नाम पर था। इससे पहले इस टूर्नामेंट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी उथप्पा थे। अब अभय नेगी उनसे आगे निकल गए हैं। मिजोरम के खिलाफ हुए इस मैच में पहली पारी के आखिरी ओवर में अभय नेगी ने कुल 31 रन बनाए और लगातार चार गेंदों पर चार छक्के जड़े।

युवराज के नाम पर है अंतरराष्ट्रीय टी20 का सबसे तेज अर्धशतक

आपको बता दें कि टी 20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम पर है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 टी 20 विश्व कप के दौरान 12 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। युवराज के अलावा वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल और अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजाई ने भी 12-12 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था। युवराज की तुलना में गेल और जजाई की फिफ्टी टी20 लीग में बनी थी। वहीं इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक ने 13 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था। इसके अलावा भारत के केएल राहुल, दक्षिण अफ्रीका के फरहान बेहार्डिन, न्यूजीलैंड के कोलिन मनरो और वेस्‍टइंडीज के कायरन पोलार्ड ने भी 14 गेंदों में ही टी20 क्रिकेट में अर्धशतक लगाने का कमाल किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!