Breaking News :
>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

फिल्म हसीन दिलरुबा की शूटिंग मोदी भवन के एक कमरे में होगी

उत्तराखंड में शूट हो रही इस साल की पहली फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ की अधिकांश शूटिंग गंगा किनारे मोदी भवन के एक कमरे में होगी। इसी एक कमरे में हसीन दिलरुबा यानी अभिनेत्री तापसी पन्नू की गृहस्थी जमाई जा रही है। फिल्म में अभिनेता विक्रांत मैसी और अभिनेत्री तापसी पन्नू अहम भूमिका में हैं।

वहीं, शूटिंग शेड्यूल न होने के कारण अभिनेता विक्रांत मैसी निर्देशक विनिल मैथ्यू के साथ मसूरी चले गए। फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार अधिकांश शूटिंग हरिद्वार के साथ-साथ ऋषिकेश में होनी है। कुछ सीन देहरादून और मसूरी में भी शूट होने की योजना है।

शुक्रवार को दिनभर मोदी भवन में शूटिंग की तैयारी होती रही। शूटिंग के लिए सेट तैयार किया गया है। इसमें मोदी भवन के एक कमरे को फिल्म की कहानी के अनुसार तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के घर के तौर पर दिखाया गया है। इनडोर और आउटडोर दोनों ही लोकेशन में फिल्म की शूटिंग होनी है।

इसके अलावा हरकी पैड़ी, राज्य अतिथिगृह डाम कोठी, अलकनंदा घाट, अलकनंदा पुल, निरंजनी अखाड़ा पार्किंग, शिवमूर्ति, नाईसोता घाट, कनखल, तुलसी चौक, श्रवणनाथ नगर, बैरागी कैंप, ओम पुल और आसपास का क्षेत्र, मोतीबाजार, वीआइपी घाट व पुल, जय भारत संस्कृत महाविद्यालय घाट में भी फिल्म की शूटिंग की जाएगी। फिल्म से जुड़े इंस्प्रैशन ग्रुप के मयंक सिंह ने बताया कि शूङ्क्षटग की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सेठ रायबहादुर गुजरमल मोदी ने बनवाया था मोदी भवन

निरंजनी अखाड़ा रोड के अंतिम छोर पर स्थित मोदी भवन की नींव सेठ रायबहादुर गुजरमल मोदी ने अपने परिवार के लिए की थी। अब इस परिवार की तीसरी पीढ़ी इसकी देखभाल कर रही है। शूटिग के पूरे मोदी भवन को मार्च 2020 तक के लिए दिल्ली स्थित मोदी परिवार के मुख्यालय से आवंटित कराया गया है।

मोदी भवन के गंगा तट पर फिल्म की शूटिंग की जानी है। इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई है। मोदी भवन के प्रबंधक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2017 में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत भी यहां शूटिंग के लिए आ चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!