Breaking News :
>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
मनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म तानाजी ने पहले हफ्ते कमाए इतने करोड़

जनवरी को रिलीज़ हुई अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर ने बॉक्स ऑफिस में अपना पहला पूरा कर लिया है। इस फिल्म ने हर दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचते हुए बुधवार को 100 करोड़ क्लब में पहले ही एंट्री मार ली है, जिसके बाद अब भी कलेक्शन जारी है।

तानाजी द अनसंग वॉरियर ने गुरुवार को कुल 118.91 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। हाल ही में इस फिल्म का शुक्रवार को हुआ कलेक्शन भी सामने आ चुका है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने कलेक्शन की जानकारी देते हुए लिखा, तानाजी ने सिनेमा के दिवानों के बीच पसंदीदा फिल्म बन गई है, दूसरे शुक्रवार मज़बूत पकड़ बनाई हुई है, काफी उम्मीद है कि अगर रिदम बनी रही तो फिल्म 200 करोड़ पार कर सकती है, महाराष्ट्र का रिकॉर्ड बरकरार, बड़ी उछाल होने वाली है, शुक्रवार को फिल्म ने 10.06 करोड़ रुपये कमाए, कुल कलेक्शन 128.97 करोड़।

आपको बता दें कि फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म ने पहले शुक्रवार अपने ओपनिंग डे में 15.10 करोड़, शनिवार 20.57 करोड़, रविवार 26.26 करोड़, सोमवार 13.75 करोड़, मंगलवार 15.28 करोड़, बुधवार 16.72 करोड़, गुरुवार 11.23 और शुक्रवार 10.06 करोड़ कमाई की है। अब तक फिल्म 128.97 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन कर चुकी है। ऐसा ही प्रदर्शन रहा तो फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो सकती है।

10 जनवरी को रिलीज़ हुई फिल्म तानाजी को 3800 स्क्रीन्स में लगाया गया था। फिल्म 17वी सदी के एक वीर योध्दा तानाजी की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन तानाजी का, काजोल पत्नी सावित्री बाई और सैफ अली खान उदय भान का नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं।

इस फिल्म के साथ दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म छपाक भी 10 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। तानाजी के मुकाबले छपाक ने काफी कम कलेक्शन किया है। फिल्म नें बीते दिन तक मात्र 28 करोड़ के आस-पास कमाई की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!