Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्य गांधी के पिता का कोरोना संक्रमण के चलते हुआ निधन

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ मई २०२१, बुधवार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने लाखों लोगों को हमेशा के लिए उनके अपनों से दूर कर दिया है। ऐसा सिर्फ आम लोगों के साथ नहीं हुआ, बल्कि कई सेलेब्स ने भी इस दर्द को सहा है जब उनका कोई ख़ास उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर चला गया। इन सेलेब्स की फहरिस्त में अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता रहे भव्य गांधी का भी नाम जुड़ गया है। कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर भव्य गांधी के पिता विनोद गांधी का निधन हो गया है। हालांकि पिता के निधन के बाद एक्टर की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भव्य गांधी के पिता हाल ही में कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट करवाया गया था जहां वो वेंटिलेटर पर थे। विनोद गांधी बीते 10 से कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे थे, लेकिन आखिर में वो जिंदगी की जंग हार गए और उन्होंने हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर लीं। खबरों की मानें भव्य को हाल ही में अपनी कज़िन सिस्टर की शादी अटेंड करनी थी। लेकिन पापा की तबीयत खराब होने की वजह से वो शादी में नहीं जा पाए और वर्चुअली ही शादी के सारे फंक्शन्स देखे। आपको बता दें भव्य के पिता का कंन्सट्रक्शन का बिजनेस है, उनके जाने के बाद अब घर में भव्य की मां और एक बड़ा भाई हैं जिनकी शादी हो चुकी है।

भव्य गांधी अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो का हिस्सा नहीं हैं हालांकि लोग उन्हें आज भी ‘टप्पू’ के नाम से ही जानते हैं। भव्य ने 9 साल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने के बाद शो को अलविदा कह दिया था। 4 साल पहले उनके शो छोड़ने के बाद एक्टर राज आनंदकत ने नए टप्पू बनकर भव्य को रिप्लेस किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!