Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोविड रोगियों के उपचार के लिए वेदान्ता समूह बाड़मेर में बनाने जा रहा है 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ मई २०२१, बुधवार, जोधपुर। भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के पश्चिमी सरहद के बाड़मेर जिले में कोरोना रोगियों के उपचार के लिए तेल और गैस कंपनी वेदांता लिमिटेड 100 बेड का फील्ड अस्पताल शुरू करने जा रही है। कोरोना काल के विकट समय में वेदांता समूह देश के दस अलग-अलग शहरों में आधुनिक सुविधाओं युक्त 100 बेड के अस्पतालों का निर्माण कर रहा है, जिसके तहत राजस्थान के बाड़मेर में कम्पनी जनसरोकार से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य को आगामी दिनों में सम्पूर्ण करेगी।

वेदान्ता समूह से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने COVID-19 की तेजी से फैलती दूसरी लहर के खिलाफ देश की मदद के तैयार है, इसके लिए बाड़मेर में कोरोना उपचार के लिए 100 बेड का अत्याधुनिक फील्ड अस्पताल कोविड रोगियों के उपचार के लिए बनाया जा रहा है। ये फील्ड हॉस्पिटल टेंट्स और कंटेनर में विशेष सुविधाओ से युक्त होगा, जिसमें विद्युत आपूर्ति, वातानुकूलित व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। 100 बेड के इस अस्पताल में 90 बेड ऑक्सीजन सपोर्ट से लैस होंगे जबकि शेष में वेंटिलेटर सपोर्ट होगा।

कोविड मरीजो के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किये, सभी महत्वपूर्ण सुविधाओं से युक्त देश के अलग अलग शहरों में बनने जा रहे इन अस्पतालों के निर्माण के तहत इस वर्ष वेदान्ता समूह ने 150 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया है। ये राशि पिछले साल के वेदांत समूह द्वारा खर्च किए गए 201 करोड़ रुपये से अधिक है। कंपनी ने हाल ही में बाड़मेर में ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बाड़मेर में एक बालिका कॉलेज को 100-बेड के कोविड देखभाल केंद्र में परिवर्तित किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!