Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

पवित्र धाम गंगोत्री एवं यमुनोत्री के कपाट खुले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

गंगोत्री धाम की पूजा में खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संकल्प लिया।

अक्षय तृतीया पर्व पर आज आज से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी छः माह के लिए खोल दिए गए हैं।

गंगोत्री धाम में पूजन-अर्चना करते मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मई 2022, मंगलवार, उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत श्रीगणेश हो गया है। मंगलवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम व यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत हवन, पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चरण एवं धार्मिक रीति-रिवाज साथ खोले गए।

दोनों धामों में पहली पूजा प्रधानमंत्री के नाम से
गंगोत्री के कपाट दोपहर 11.13 बजे खोले गए तथा यमुनोत्री के कपाट दोपहर 12.15 बजे खोले गए। दोनों धामों में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से करवायी गई।

गंगोत्री धाम की पूजा में खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संकल्प लिया।

जबकि यमुनोत्री धाम में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल और उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी शामिल हुई। मंगलवार को गंगोत्री धाम में करीब 10 हजार और यमुनोत्री धाम में करीब 6 हजार यात्रियों ने दर्शन किए। वहीं केदारनाथ के कपाट 6 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खोले जाएंगे।

मंगलवार को सुबह साढ़े छह बजे गंगा की डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई। ठीक साढ़े नौ बजे डोली यात्रा गंगोत्री धाम पहुंची। तीर्थ पुरोहितों ने परंपरानुसार धार्मिक रीति-रिवाज तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोपहर 11.15 अभीजीत मुहूर्त में गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले। गंगोत्री कपाट उद्घाटन अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, डीजीपी अशोक कुमार सहित कई शामिल हुए।

कर्क लग्न अभिजीत मुहूर्त में यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
जबकि अक्षय तृतीय के पर्व पर ही मंगलवार सुबह मां यमुना की डोली उनके शीतकालीन प्रवास खरसाली से शनिदेव महाराज की अगुवाई में सुबह 8.30 बजे यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। 11.30 बजे यमुना डोली यात्रा यमुनोत्री धाम पहुंची। जहां विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा-अर्चना के साथ 12.15 बजे कर्क लग्न अभिजीत मुहूर्त में यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

इस अवसर पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल भी यमुनोत्री पहुँचे। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि अक्षय तृतीय के शुभ पर्व पर गंगा धाम गंगोत्री के कपाट खोल दिए गए हैं। छह माह तक गंगा की पूजा तथा माता के दर्शन गंगोत्री धाम में होंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल ने कहा कि सूर्य पुत्री मां यमुना के दर्शन के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं और यात्रा का श्रीगणेश हो चुका है।

यात्रा को लेकर कोई संख्या निर्धारित नहीं : मुख्यमंत्री धामी
वहीं चारधाम यात्रा को लेकर तीन दिन पहले शासन की ओर से यात्रियों की संख्या निर्धारण के आदेश के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा को लेकर कोई संख्या निर्धारित नहीं की गई है। अगर यात्री अधिक संख्या में आते हैं तो उसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

कोविड नेगेटिव जाँच रिपोर्ट की अनिवार्यता नहीं
गौरतलब है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के कोविड नेगेटिव जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता नहीं है। केवल आनलाइन या आफलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। चार धाम यात्रा के लिए सोमवार तक 431809 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

मंगलवार सुबह 6:30 बजे डोली गंगोत्री के लिए रवाना हुई और सुबह ठीक 11:15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए। माँ यमुना की डोली मंगलवार सुबह शीतकालीन पड़ाव खरसाली से रवाना हुई और दोपहर 12:15 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। वहीं इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को खोले जाएंगे। जबकि, बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खोले जाएंगे हैं।

चारधाम यात्रा शुरू होने को लेकर गंगोत्री और जानकी चट्टी में बड़ी संख्या में यात्री पहुँचे हैं। गंगोत्री धाम में करीब तीन हजार और जानकी चट्टी में करीब दो हजार यात्री पहुँचे हैं। गंगोत्री धाम के मंदिर को 15 कुंतल फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है, जबकि यमुनोत्री धाम के मंदिर को तीन कुंतल फूलों से सजाया गया है।

दोनों धामों के विभिन्न पड़ावों पर भी यात्रियों की चहलकदमी बढ़ गई है। सबसे अधिक चहलकदमी गंगात्री धाम, भैरव घाटी, हर्षिल, धराली, झाला, जसपुर, नेताला, उत्तरकाशी, बड़कोट, खरसाली, स्याना चट्टी, जानकी चट्टी पड़ाव पर है।

सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण
केदारनाथ धाम के लिए सबसे ज्यादा 153745 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। यमुनोत्री के लिए 73441, गंगोत्री के लिए 75698 व बदरीनाथ के लिए 125347 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। श्री हेमकुंड साहिब के लिए 3578 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.