Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
ताज़ा खबरेंदेश

कर्नाटक दौरे पर पहुँचे गृह मंत्री अमित शाह ने नृपतुंगा विश्वविद्यालय का किया शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मई 2022, मंगलवार, बेंगलुरु। कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच गृह मंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर हैं। शाह सोमवार रात राजधानी बेंगलुरु के एयरपोर्ट पहुंचे। मंगलवार को उन्होंने राज्य के लोगों को कई सौगातें दी। अमित शाह ने नृपतुंगा विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने वर्चुअल माध्यम से बेल्लारी में फारेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

गृह मंत्री ने कर्नाटक पुलिस का स्मार्ट ई-बीट (इलेक्ट्रॉनिक बीट) ऐप भी लान्च किया। इस ऐप को लान्च करते हुए उन्होंने कहा कि आज कर्नाटक पुलिस का एक कंसेप्ट लांच किया गया है। ये कंसेप्ट पूरे कर्नाटक में जब लांच हो जाएगा, तब पुलिस की सेवाओं को तेजी से गरीब से गरीब तक पहुंचाने का फायदा मिलेगा

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में हम उच्च शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहे हैं। 75 साल के सफर में देश ने कई मंजिलें पार कर ली हैं और हम आज यहां खड़े हैं। मैं मानता हूं कि किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं के अंदर और युवाओं के चरित्र के अंदर निर्मित है। आजादी का अमृत महोत्सव संकल्प लेने का समय है। 2047 तक भारत हर क्षेत्र में विश्व में सर्वोच्च स्थान पर हो इसके लिए विकास में सब को योगदान करना है।’

उन्होंने ये भी कहा कि आज देश को आजादी मिले 75 वर्ष हो गए हैं। सभी ने देश को बनाने में अपनी-अपनी दृष्टि से योगदान किया है। आजादी का अमृत महोत्सव ये 75वां वर्ष एक संकल्प लेने का वर्ष है। 75वें वर्ष में देश के 130 करोड़ लोग, जब 2047 में आजादी की शताब्दी मनाई जाएगी, तब देश हर एक क्षेत्र में दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर हो ऐसा संकल्प लेना है।

गृह मंत्री अमित शाह कांथीरवा आउटडोर स्टेडियम में शाम 5.30 बजे आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2021 के समापन समारोह में शिरकत भी करेंगे।

यह भी बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार से पहले अमित शाह अहम बैठक कर सकते हैं। वह शाम 4 बजे के बीच मल्लेश्वरम में राज्य भाजपा मुख्यालय जगन्नाथ भवन में एक कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। अगले साल 2023 में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह कैबिनेट विस्तार और पार्टी के लिए रणनीति को अंतिम रूप देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!