Breaking News :
>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड में स्कूल खोले जाने के फैसले से प्रदेश सरकार पर आग बबूला हुई कांग्रेस

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 नवंबर 2020, मंगलवार, देहरादून। कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड में स्कूल खोले जाने के फैसले का कांग्रेस ने तीखा विरोध किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि  कि कोरोना के चलते कोई अभिभावक ये नहीं चाहेगा कि उनके बच्चों का जीवन खतरे में पड़ जाए, लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत अपने विवेक का इस्तेमाल करने की जगह केंद्र से आए निर्णय को लागू कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत अपने विवेक से निर्णय नहीं लेते हैं। कहीं से जो निर्णय आता है उस निर्णय को मुख्यमंत्री वैसे ही राज्य में लागू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अपनी भौगोलिक परिस्थितियां हैं, कोई भी अभिभावक कोरोना संक्रमण के चलते अपने बच्चों के जीवन को दांव पर नहीं लगाना चाहता है।

प्रीतम सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि हर अभिभावक ये चाहेगा कि उनके बच्चे शिक्षा ग्रहण करें, लेकिन सरकार के पास अपना विवेक नहीं है। स्कूल खोले जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस का कहना है कि राज्य सरकार सिर्फ केंद्र की गाइडलाइन पर चल रही है। ऐसे में छात्रों के अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं। बावजूद इसके सरकार स्कूल खोलने के आदेश दे रही है। वहीं, उन्होंने राज्य सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है.। उन्होंने कहा कि अभिभावक डरे और सहमे हुए हैं। ऊपर से डब्ल्यूएचओ की चेतावनी है कि कोरोना आने वाले समय में तेजी से बढ़ेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!