Breaking News :
>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बयान के बाद केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन, उत्तराखंड में भी सुरक्षा अलर्ट जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 नवंबर 2020, मंगलवार, देहरादून। फ्रांस में हुए आतंकी हमले के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुस्लिम समुदाय को लेकर की गई टिप्पणी से दुनियाभर में घमासान है। अब भारत में भी सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी गई है। केंद्र के गाइडलाइन जारी करने के बाद उत्तराखंड में भी सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य के सभी 13 जिलों के एसपी-एसएसपी को विशेष सतर्क रहते हुए अपने इलाकों में शांति व कानून व्यवस्था कड़े करने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड में अपराध और कानून व्यवस्था की कमान संभालने वाले महानिदेशक अशोक कुमार का कहना है कि राज्य के किसी भी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र या अन्य इलाकों में किसी तरह की कोई सांप्रदायिक हिंसा या अन्य तरह की विवादित घटनाएं न हों। इसको लेकर सभी धर्म गुरुओं से तत्काल बैठ कर शांति व्यवस्था बहाल करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं त्योहारी सीजन में इस तरह के विवादित प्रकरण को लेकर आपसी सौहार्द पूर्ण माहौल में कोई विघ्न ना आए, इसको लेकर भी आवश्यकता अनुसार अलग-अलग जिलों के संबंधित संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अशोक कुमार ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा दिए गए बयान को देखते हुए राज्य की पूरी पुलिस फोर्स को अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी तरह की अराजकता और सांप्रदायिकता जैसी स्थिति न बने, इसको लेकर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। महानिदेशक अशोक कुमार ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह के विवादित बयानों पर ध्यान न दें। एक सभ्य नागरिक के रूप में आपसी भाईचारा बनाते हुए प्रेम और शांतिपूर्ण माहौल को अपनाया जाए। बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को कहा था कि वह पैगंबर मोहम्मद के कार्टून से क्षुब्ध मुसलमानों का सम्मान करते हैं। लेकिन यह हिंसा के लिए बहाना नहीं हो सकता है. फ्रांस के राष्ट्रपति ने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून से उपजे विवाद के बीच फ्रांस में पहले शिक्षक पैटी और फिर नीस के चर्च में तीन लोगों की हत्या के बाद ये बातें कही थीं. इसके बाद इस्लामिक देशों ने मैक्रों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!