Breaking News :
>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
मनोरंजनविशेष

ऋषि कपूर के निधन को 20 दिन से ज्यादा हो गए, लेकिन परिवार के सदस्यों को हर रोज़ याद आ रही हैं उनसे जुड़ी यादें

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मई 2020, गुरुवार। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को गुज़रे हुए 20 दिन हो चुके हैं, उनका परिवार उन्हें अब भी रोज़ याद करता है। ऋषि का निधन 30 अप्रेल को मुंबई के एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल में हुआ था। उनके निधन की खबर रणधीर कपूर ने कन्फर्म की थी। अब रणधीर ने बताया है कि ऋषि के जाने के बाद उनका परिवार खुद को कैसे संभाल रहा है।

हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में रणधीर ने बताया कि, परिवार ऋषि कपूर के जाने के ग़म से उबर रहा है। भगवान की हम पर कृपा है वो हमे इस दुख से लड़ने क ताक़त दे रहा है। हम उसे हर रोज़ मिस करते हैं। दोस्तों के मामले में, खाने के मामले में, फिल्मों के मामले में, परिवार के मामले में हम दोनों एक ही जैसे थे’।

रणधीर कपूर ने लोगों का शुक्रियाअदा करते हुए कहा, ‘यहां से लेकर विदेश तक के लोगों ने हमें ख़ूब प्यार दिया। हमारे पास मैसेजों की बाढ़ आ गई थी। कुछ लोगों ने तो ऋषि कपूर के साथ अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया। सबको रिप्लाई करना हमारे लिए मुमकिन नहीं था, लेकिन मैं अब सबका शुक्रियाअद करना चाहता हूं, और उनके फैंस से कहना चाहता हूं कि ऋषि को उनकी फिल्मों के लिए, उनकी मुस्कान के लिए और उनकी जिंदादिली के लिए याद रखें’।

आपको बता दें कि 30 अप्रेल को ऋषि कपूर का इस दुनिया से जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए दोहरा झटका था,क्योंकि उनके निधन से एक दिन पहले 29 अप्रेल को बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन हुआ था। ऋषि के निधन के दिन की उनका अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी स्थित विद्युत शवदाह गृह में हुआ। उनके अंतिम संस्कार में बेटी रिद्धिमा शामिल नहीं हो पाई थीं क्योंकि वो उस वक्त दिल्ली में थीं। और लॉकडाउन होने की वजह से वो इतनी जल्दी मुंबई पहुंच नहीं पाईं। उनके अंतिम संस्कार में आलिया, भट्ट, रणबीर कपूर, करीना कपूर, सैफ़ अली ख़ान, अभिषेक बच्चन, नीतू कपूर समेत 24 लोग ही शामिल हो पाए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!