Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत आज 21 मई 2020 को की गई विभिन्न गतिविधियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 21 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं संक्रमण के प्रभाव के नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि संक्रमण के प्रभाव को रोकने के दृष्टिगत ऐसे क्षेत्रों जहाँ कोविड-19 के संक्रमण का प्रभाव अधिक हैं, से आने वाले प्रवासियों को स्वास्थ्य जाँच एवं सैम्पलिंग कराने के उपरान्त इन्सटीट्यूशनल क्वारेंटीन किया जा रहा है। इसी क्रम में आतिथि तक विभिन्न राज्यों के रेड जोन से आने वाले कुल 217 व्यक्ति जो मुम्बई, गुजरात तथा राजस्थान से आये हैं को इन्सटीट्यूशनल क्वोंरटीन किया गया है। जो व्यक्ति ऑरेंज एवं ग्रीन जोन से जनपद में आ रहे हैं उनको होम क्वारेंटीन किया जा रहा है। अब तक जनपद में 6606 प्रवासियों को होम क्वारेंटीन किया गया है, जिनकी विभिन्न टीमों के साथ ही, विभिन्न स्तरों पर माॅनिटिरिंग की जा रही है।

जनपद देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर  से विभिन्न जनपदों के 148 व्यक्तियों को 6 बसों के माध्यम से सम्बन्धित जनपदों में भेजा गया, जिसमें उत्तरकाशी के लिए 20, टिहरी गढ़वाल के लिए 27, चमोली के लिए 41, रूद्रप्रयाग के लिए 25, पौड़ी गढ़वाल के लिए 35 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं थर्मल स्क्रीनिंग के उपरान्त सम्बन्धित जनपदों हेतु भेजा गया।

कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत किये गये लाॅकडाउन अवधि में विभिन्न संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा निरन्तर निराश्रित एवं निर्धन परिवारों/ व्यक्तियों हेतु भोजन के पैकेट एवं राशन उपलब्ध करवाकर जिला प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, सत्य सांई सेवा संस्थान, शिल्पा प्रोडक्शन, ग्लोबल गाॅडमदर फाउंडेशन राजपुर रोड, कालिका मन्दिर समिति, स्काउट गाईड/सिविल डिफेंस, सीता रसोई-बालाजी सेवा समिति द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।

जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 3762 व्यक्तियों को  भोजन के पैकेट वितरित किये गये, जिनमें थाना पटेल नगर में 500, पटेल नगर चौकी में 450, धारा चौकी में 500, इन्दिरानगर चौकी में 200, थाना रायपुर में 728, थाना नेहरू कालोनी में 650, आईएसबीटी चौकी में 490, नगर निगम में 75, कचहरी में 103, घंटाघर में 32, पत्थरीबाग में 4, ट्रांस्पोर्ट नगर में 20, आईटी पार्क में 10, व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 929 निराश्रित पशुओं जिसमें 572 श्वान, 311 गौवंश एवं 46 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 100 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी, कोतवाली दून में 100 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये। दून हैप्पी मील्स में श्रीमती गरिमा मेहरा दौसानी गढीकैन्ट द्वारा 10 अन्नपूर्णा किट उपलब्ध कराई गई।

जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 975 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 12628 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 2424 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। मोबाईल एटीएम वैन आज  बीस बीघा/शिवा एन्कलेव/आवास विकास ऋषिकेश में जनसेवा हेतु उपलब्ध रही।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत डाॅ० ए.के. डिमरी, एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी. कण्डवाल द्वारा मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय के 49 कार्मिकों, जैविक बोर्ड के 15, बीज प्रमाणीकरण कार्यालय के 19, भूमि संरक्षण के 23 एवं उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के 27 कार्मिको सहित कुल 133 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया।

कोविड-19 के संक्रमण के  दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 79 काॅल प्राप्त हुई हैं, जो सभी पास से सम्बन्धित प्राप्त हुई।

जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 67 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे  49.78 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 18 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 121.60 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा चमन विहार कालोनी में 45 ली०, आशुतोष नगर में 35 ली०, बीस बीघा में 35 ली०, शिवा एन्कलेव में 30 ली० तथा आवास विकास में 30 ली० कुल 175 ली० दूध विक्रय किया गया।

सम्बन्धित खबर के लिए,
यहाँ क्लिक करें: https://akashgyanvatika.com/corona-cirus-samkraman-ke-drisht-zila-prashasan-ki-team-ke-madhyam-se-aaj-ki-gai-gatividhiyan/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!